Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी, दिल्ली में धूप से लोगों को हल्की राहत; पूर्वी राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि पारा थोड़ा ऊपर चढ़ा है लेकिन शीतलहर चल रही है और इस वजह से अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी. सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहेगी. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलेगी लेकिन मौसम साफ रहेगा.

दिल्ली में अभी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST
  • पूर्वी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • कुछ दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत
  • पश्चिमी हिमालय के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है. हालांकि, पिछले दो दिनों से धूप निकलने की वजह से दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है. पिछले दिनों दिल्ली में हुई हल्की बारिश की वजह से ठंड काफी बढ़ गई थी और पारा तेजी से नीचे गिरा था. लेकिन, इसके ठीक एक दिन बाद खिली हुई धूप निकली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि पारा थोड़ा ऊपर चढ़ा है लेकिन शीतलहर चल रही है और इस वजह से अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी. सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहेगी. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलेगी लेकिन मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत होगी.

पूर्वी राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पश्चिमी हिमालय के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. साथ ही बंगाल और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी राज्यों में हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कुछ राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट है. इसकी वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

एक्यूआई में हुआ थोड़ा सुधार
शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) 224 रहा. पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा दिल्ली में हवा का स्तर ठीक हुआ है लेकिन अभी भी यह अच्छा नहीं है. बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

Read more!

RECOMMENDED