Advertisement

IMD weather update: दिल्ली में रिमझिम बारिश के बाद बदला मौसम, दक्षिणी राज्यों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 8 अगस्त के बाद से राजधानी में फिर से उमस लोगों को परेशान करेगा.

दिल्ली में शुरू हुई बारिश
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST
  • दिल्ली के कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई है.
  • 5 और 6 अगस्त को दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में दो दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी, लेकिन बुधवार को हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे.अब दिल्ली के कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 5 और 6 अगस्त को दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 8 अगस्त के बाद से राजधानी में फिर से उमस लोगों को परेशान करेगा. दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को आर्द्रता 57 से 95 प्रतिशत दर्ज की गई.

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का कहर 

भारत के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है, पिछले कुछ दिनों में केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है. केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने वाली है. इस वजह से भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. बेंगलुरू में 3 और 4 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में आंधी तूफान के साथ हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में 4 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  5 अगस्त से मध्य और उत्तरी राज्यों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है. हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अनुकूल परिस्थितियां होने के चलते सभी हिस्‍सों में अच्‍छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून के आगमन के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement