Advertisement

होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज: IMD ने 5 राज्यों में बारिश और आंधी का जताया अनुमान

IMD के अनुसार असम एवं मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. खासकर पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

Today Weather Update: होली के रंगों के बीच इस बार मौसम भी अपना अलग रंग दिखा सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार होली से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने का अनुमान है. IMD के मुताबिक कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं आज के मौसम का हाल...

किन राज्यों में हो सकती है बारिश
IMD के अनुसार असम एवं मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. खासकर पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में होली के दिन मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास हो सकता है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर में बारिश की आशंका जताई गई है. वहीं पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में तापमान बढ़ने का अनुमान है. मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज में गर्मी बढ़ सकती है. तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी या बढ़ोतरी क्षेत्र के अनुसार देखने को मिल सकती है.

बिहार में मौसम सामान्य, पर चलेगी धूल भरी हवा
बिहार में होली के दिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन तेज और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. राज्य के 10 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है. पटना, जहानाबाद, गया, बक्सर, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में गर्मी बढ़ने की संभावना है.

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान में होली पर बारिश की संभावना नहीं है. कई जिलों में तापमान बढ़ने का अनुमान है. फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर में गर्मी बढ़ सकती है. जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

तमिलनाडु में गर्मी का अलर्ट
IMD ने उत्तरी तमिलनाडु में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. मार्च से मई तक लू की स्थिति बने रहने की आशंका है. हालांकि कोमोरिन सागर में बने निम्न दबाव के कारण पश्चिमी घाट के जिलों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement