देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. वहीं कई जगहों पर तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 14 मार्च के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 और 17 मार्च को कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 मार्च को बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.
उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में हल्का बदलाव
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना जताई गई है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है. हालांकि उसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है.
मध्य भारत के राज्यों में गरज और तेज हवा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14 से 16 मार्च के बीच कई जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है.
उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी बदलेगा मौसम
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ मैदानी इलाकों में 15 और 16 मार्च के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में कहीं-कहीं गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें