Advertisement

Weather Update 17 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत 10 राज्यों में मानसून सक्रिय, IMD ने जारी किया भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

देशभर में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को देश के अधिकांश राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

Rain 17 September 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

17 सितंबर 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं IMD ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में गरज-चमक और तेज तूफानी हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है. IMD ने आम नागरिकों को गैर-जरूरी यात्राएं टालने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी है. राज्य, जैसे बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है. लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है. बिना जरूरी काम यात्रा करने के लिए मना किया गया है.

दिल्ली-NCR
दिल्ली में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का असर अलग-अलग रह सकता है.

उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर भारी चेतावनी है. वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थोड़ा कम रह सकता है. फिर भी कुछ जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 

बिहार 
बिहार में 17 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है. 18 सितंबर को भी राज्य में भारी बारिश और गरज-चमक का मौसम बना रह सकता है. 

हरियाणा 
हरियाणा में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. IMD के मुताबिक 17 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में गरज-चमक की चेतावनी है.

पंजाब 
पंजाब में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. IMD ने 17 सितंबर के लिए पंजाब में थंडरस्टॉर्म की चेतावनी दी है.

राजस्थान 
राजस्थान में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. पूर्वी राजस्थान में 17 से 19 सितंबर तक, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 17 और 18 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रह सकता है.

मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. यह मौसम 18 और 19 सितंबर को भी बना रह सकता है.

झारखंड
झारखंड में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. राज्य में 17 सितंबर से बना मौसम 18 सितंबर तक जारी रह सकता है.

ओडिशा 
ओडिशा में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इसके बाद 18 से 22 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज-चमक और तेज हवाओं का मौसम रह सकता है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement