Advertisement

Weather Update, 29 September 2026: 23 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा... 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update, 29 September 2026: आज के दिन के लिए देश के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार देश के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज रफ्तार हवा चलने की आशंका है.

Weather Update, 29 September 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:39 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 29 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है.

इन राज्यों में है बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और गुजरात के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

राजधानी दिल्ली में 29 सितंबर की शाम से बारिश बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने 29 से 30 सितंबर के बीच बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22-23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

लखनऊ से बरेली तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है. प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बुलंदशहर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

बिहार और झारखंड में भी तेज बारिश

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. सिवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में बारिश हो सकती है. वहीं झारखंड के दुमका, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भी बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

पहाड़ों में ज्यादा बढ़ सकती है परेशानी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement