Advertisement

4 May 2026 Weather Update: मौसम का बदला मिजाज. प्रचंड गर्मी के बीच Delhi-NCR के साथ-साथ 19 राज्यों में बारिश से राहत, साथ ही आंधी-तूफान का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला दिखाई दे रहा है. जहां लोग लू के थपेड़ों से परेशान थे, वहीं अब बारिश ने उन्हें राहत देने का काम किया है. हालांकि इसी के साथ आंधी-पानी और वज्रपात का भी अलर्ट IMD ने लोगों के लिए जारी किया है.

Heavy rain in Bihar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

देश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. 4 मई को कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि ये बदलाव सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई शहरों में तेज हवाओं के साथ-साथ तूफान की स्थिति भी बन सकती है.

19 राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत 19 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

दिल्ली-NCR में अलर्ट
राजधानी दिल्ली में 4 मई यानी आज तेज बारिश और आंधी की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. तापमान में गिरावट जरूर आएगी, लेकिन तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है.

यूपी में कई जिलों में असर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. लखनऊ में तापमान 29 से 23 डिग्री के बीच बने रहने की उम्मीद है.

बिहार-झारखंड में भारी बारिश का खतरा
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं झारखंड के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इन राज्यों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. लोगों को घर से निकलते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी होगी. 

पहाड़ी राज्यों में खास सतर्कता जरूरी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने वाला है. कई जिलों में तेज बारिश और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में यात्रा करने वाले यात्रियों को खास सावधान रहने की सलाह दी गई है.

किसानों और यात्रियों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने खास तौर पर किसानों और नदी-डैम के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है. मछुआरों को भी समुद्र या नदी में जाने से बचने की सलाह दी गई है. अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, खास कर अलर्ट वाले राज्यों में तो मौसम की जानकारी एक बार जरूर चेक कर लें. 4 मई का दिन कई राज्यों के लिए मौसम के लिहाज से भारी रहने वाला है. ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा साबित होती है.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement