Advertisement

Weather Update, 4 September 2026: आज भी देशभर के कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट, 25 राज्यों में देखने को मिल सकती है बारिश... साथ ही सामना करना पड़ सकता है तेज हवाओं का

4 सितंबर 2026 को भी देशभर के कई इलाकों में बारिश से राहत फिलहाल नहीं मिल सकती है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश से लेकर ओडिशा तक कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. साथ ही बारिश के ताज तेज रफ्तार हवाओं का भी लोगों को सामना करना पड़ सकता है.

Weather Update 4 September 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:29 AM IST

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने 4 सितंबर को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया हुआ है. अगले कुछ घंटों में देश के 25 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. मौसम में बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है. दिल्ली में शुक्रवार को तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है.

यूपी और बिहार में भी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश वाले इलाकों में सड़क पर पानी भरने और आने-जाने में परेशानी हो सकती है.

इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अलर्ट में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य शामिल हैं. मध्य प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है.

70 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा

बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. इनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. तेज हवा के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे नुकसान की चपेट में आ सकते हैं. इसलिए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

किस तरह बरतें सावधानी?

तेज आंधी या बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों. खुले मैदान और कमजोर कंस्ट्रक्शन वाली जगहों से दूर रहें. घर से निकलने से पहले अपने शहर का मौसम अपडेट जरूर देख लें. जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें. प्रशासन की ओर से जारी किसी भी चेतावनी को गंभीरता से लें. मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बारिश और तेज हवा का असर अलग-अलग इलाकों में अलग हो सकता है, इसलिए बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट देखना सबसे जरूरी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement