दिल्ली-एनसीआर के साथ, देश के दूसरे रीज्यों में बारिश और आंधी का सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. मौसम विभाग ने 5 मई के लिए एक बार फिर कई राज्यों में खराब मौसम होने की चेतावनी जारी की है. तेज हवाओं और बारिश का यह दौर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही मौसम खराब चल रहा है.
17 राज्यों में अलर्ट, तेज हवाओं का खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल में बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अलर्ट रहने के लिए मौसम विभाग ने कहा है.
क्यों बिगड़ रहा है मौसम
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी वजह से मौसम लगातार बदल रहा है और कई राज्यों में बारिश-आंधी का दौर बना हुआ है. इसका असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है. आने वाले 3 से 4 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिलेगा.
दिल्ली में बादल और आंधी-बारिश
राजधानी दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. कल रात में भारी बारिश के बाद, आज भी मौसम खराब रह सकता है और बारिश की भी संभावना है. इसी के साथ आज हवा की रफ्तार 15 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. तापमान की बात करें तो अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 53 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी में तेज बारिश और आंधी का असर
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है. मेरठ, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से महसूस की जा सकती है.
बिहार और झारखंड में भी राहत नहीं
बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसमें बिहार के अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, गया और दरभंगा जैसे इलाके शामिल हैं. वहीं झारखंड के गिरिडीह, दुमका, देवघर और धनबाद में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को घर से निकलते वक्त सावधान रहने के लिए कहा गया है.
पहाड़ी राज्यों में ज्यादा सतर्कता जरूरी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का असर साफ दिखेगा. पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और टिहरी जैसे इलाकों में तेज बारिश और हवा चलने की संभावना है. वहीं हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पर्यटकों को संभल कर रहने के लिए कहा गया है. हालांकि इस कारण श्रद्धालुओं के लिए देवस्थान के कपाट खुले रहेंगे, फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है.
बाहर निकलने से पहले रखें ध्यान
मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है. खासकर किसान, मछुआरे, पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग और पर्यटक सतर्क रहें. अगर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले मौसम का हाल जरूर देख लें, ताकि किसी बड़े खतरे से बचाव हो सके.
ये भी पढ़ें