Weather Updates: दिल्ली वालों को फिर सताएगी सर्दी! हल्की बारिश का अनुमान, जानिए आपके यहां के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में अभी भी घना कोहरा रह सकता है. राजधानी में फिर से तापमान में गिरावट का अनुमान है. बारिश के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

Delhi Weather Updates
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST
  • राजधानी में फिर से तापमान में गिरावट का अनुमान
  • सोमवार को 3 डिग्री तक बढ़ा तापमान

India Weather Forecast: फरवरी की शुरुआत से ही दिल्ली में मौसम का मिजाज कुछ बदल-सा रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता की वजह से दिनभर बादल छाए रहेंगे. रात तक राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी उम्मीद लगाई जा रही है, जिससे सर्दी बढ़ सकती है.

आपको बता दें, सोमवार को राजधानी में काफी धूप रही, लेकिन अब फिर से तापमान में गिरावट का अनुमान है. बारिश के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

सोमवार को 3 डिग्री तक बढ़ा तापमान

गौरतलब है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री पर पहुंच गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. काफी धूप रही. साथ ही, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा. हवा में ह्यूमिडिटी का लेवल 36 से 97 प्रतिशत तक रहा. हालांकि, सुबह थोड़ा कोहरा तो रहा लेकिन फिर दिन भर भर धूप खिली रही.

कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश: IMD 

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में अभी भी घना कोहरा रहने की उम्मीद है. 

IMD ने ट्वीट करते हुए लिखा, अगले 24 घंटों में लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना है. 


 

 

Read more!

RECOMMENDED