Advertisement

कौन हैं Comedian Surendra Sharma, जिसने मौत की अफवाह पर कहा- मैं धरती से बोल रहा हूं

Surendra Sharma: कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिसके बाद खुद कॉमेडियन सामने आए और अपने अंदाज में खुद के जिंदा होने का सबूत दिया और उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST
  • कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा हरियाणा के रहने वाले हैं
  • साल 2013 में पद्मश्री पुरस्कार मिला

सोशल मीडिया पर कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा के निधन की खबर तैरने लगी. उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी. लेकिन कॉमेडियन ने अपने अंदाज में इस अफवाह पर ब्रेक लगाया. सुरेंद्र शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर सामने आए और कहा कि अभी मैं जिंदा हूं और धरती से बोल रहा हूं.

कॉमेडियन की मौत की अफवाह-
दरअसल पंजाबी कलाकार सुरिंदर शर्मा का निधन हो गया. उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. उनको श्रद्धांजलि दी जाने लगी. इसी बीच सोशल मीडिया पर कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा की तस्वीर वायरल होने लगी और लोग उनको श्रद्धांजलि देने लगे. जब सोशल मीडिया पर कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा की तस्वीर वायरल होने लगी तो वो खुद सामना आए और खुद को जिंदा बताया.

धरती से बोल रहा हूं- सुरेंद्र शर्मा
हास्य कवि ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि मैं सुरेंद्र शर्मा हास्य कवि, धरती से बोल रहा हूं. आप ये नहीं सोचें कि मैं ऊपर जा चुका हूं. न्यूज में गलत छाप दी थी. मेरी फोटो डाल दी. कोई और पंजाब के किसी कलाकार का निधन हुआ है. मैं उस कलाकार के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं. जो मुझे संवेदनाएं देना चाहते हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अभी थोडा और इंतजार करें. अभी तो मुझे आपको काफी हंसाना है. इससे ज्यादा जिंदा होने का सबूत मैं दे नहीं सकता. आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें और सब लोग तंदुरुस्त रहें.

कौन हैं कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा-
सुरेंद्र शर्मा लेखक और हास्य कवि हैं. वो अपनी हास्य कविताओं से लोगों को हंसाते रहते हैं. सुरेंद्र शर्मा अपनी हास्य कविता में मारवाड़ी और हरियाणवी बोली का इस्तेमाल करते हैं. सुरेंद्र शर्मा का हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नंगल चौधरी गांव के रहने वाले हैं. मशहूर कॉमेडियन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से डिग्री हासिल की है. कॉलेज के दिनों से वो कविता पाठ करते हैं.
साल 1966 में पहली बार उन्होंने कॉलेज में कविता पढ़ना शुरू किया. साल 1970 के बाद से वो पेशेवर तौर पर कविता पढ़ने लगे. साल 1980 में टी-सीरीज ने उनकी कविता पर एक कैसेट निकाला. जिसका नाम चार लैना कवि है. साल 2004 में कॉमेडियन ने रेडियो शो 'शर्मा जी से पूछो' की मेजबानी शुरू की. 
हास्य कवि से लोगों को हंसाने वाले सुरेंद्र शर्मा को कई सम्मान मिल चुका है. साल 2013 में साहित्य में योगदान के लिए उनको पद्मश्री सम्मान मिला. अक्टूबर 2018 में दिल्ली सराकर ने हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया. इससे पहले वो हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष का भी पद संभाला था. कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य भी हैं.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement