मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद तीसरी शादी करने पर अपनी निजी लाइफ को लेकर फिर चर्चाओं में आ गए हैं. अवि प्रसाद साल 2013 में आईपीएस सेलेक्ट हुए थे. यूपीएससी वर्ष 2014 की परीक्षा में उन्हें 13वीं रैंक मिली और IAS बने. IAS अवि प्रसाद ने राजनीति बहुत करीब से देखी है. उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं.
अवि की पहली दोनों पत्नियां IAS अधिकारी-
अवि प्रसाद ने पहली शादी रिजु बाफना से की थी, जो अभी शाजापुर में कलेक्टर हैं. आईएएस अवि प्रसाद ने दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान निकट आईं आईएएस रिजु बाफना से पहला विवाह किया था. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला. कुछ ही साल में दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया था.
IAS अवि प्रसाद ने दूसरी शादी मिशा सिंह की, जो अभी रतलाम कलेक्टर हैं. आईएएस अधिकारी मिशा सिंह आंध्र प्रदेश कैडर की हैं और साल 2016 बैच की अधिकारी हैं. विवाह के बाद मिशा सिंह ने एमपी कैडर ले लिया. लेकिन करीब 4 साल बाद दोनों के संबंध खत्म हो गए. वे अभी रतलाम में 2025 में कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला है.
चर्चा में IAS की तीसरी शादी-
अब अवि प्रसाद ने तीसरी शादी आईएएस अंकिता धाकरे से की है. इस शादी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. अंकिता धाकरे साल 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. 11 फरवरी को दोनों कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विवाह बंधन में बंधे हैं. अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं.
मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं अवि प्रसाद-
IAS अवि प्रसाद मूलतः यूपी के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं. अवि प्रसाद फिलहाल अभी वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अवि प्रसाद मध्य प्रदेश के कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर भी रह चुके हैं. अवि प्रसाद की कार्यशैली काफी अच्छी मानी जाती है. अपने अच्छे काम के लिए अवि प्रसाद को कई बार सम्मानित भी किया गया है. अवि प्रसाद ने मध्य प्रदेश के कटनी में कलेक्टर रहते हुए जिले में बढ़ते कुपोषण को रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए थे. उन्होंने कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ी थी. अवि प्रसाद तब मध्य प्रदेश में काफी चर्चा में आए थे. तीसरी शादी करने के बाद अवि प्रसाद काफी चर्चाओं में हैं. यूजर्स सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि अवि प्रसाद की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
(धर्मेंद्र शाहू की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: