scorecardresearch

How to Get Fair Skin: सांवले लोग गोरा होने के लिए करें ये घरेलू उपाय, बस कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा, चमक जाएगा चेहरा

Fair Skin Tips at Home: लड़का हो या लड़की हर किसी की चाहत होती है कि वह खूबसूरत दिखे और स्किन फेयर हो. यदि आपका रंग सांवला है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपकी स्किन कुछ ही समय में निखर जाएगी और रंग फेयर हो जाएगा.

Fair Skin Tips Fair Skin Tips

लड़का हो या लड़की हर किसी की चाहत होती है कि वह खूबसूरत दिखे और स्किन फेयर हो. यदि आपका स्किन टोन Wheatish यानी सांवला है तो बहुत ज्याता चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपकी स्किन कुछ ही समय में निखर जाएगी और रंग फेयर हो जाएगा.

गोरा रंग पाने के लिए करें ये उपाय
1. हल्दी-दूध:
यदि आप सांवले हैं तो गोरा होने के लिए हल्दी-दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, हल्दी और दूध से चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलता है और त्वचा चमक जाती है. हल्दी और दूध को मिक्स करके उसका पेस्ट बनाएं और फिर इसे चेहरे पर लगा लें. आधे-एक घंटे तक इसे यूं ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करें. चेहरे का रंग धीरे-धीरे गोरा हो जाएगा. 

2. आलू: सांवले लोग गोरा होने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि आलू को नेचुरल स्किन लाइटनिंग माना जाता है. एक आलू को लें और उसको बीच से दो टूकड़े कर लें. अब इन आलू के टूकड़ों को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक रगड़े. इसके बाद चेहरे को कुछ देर के लिए यूं ही छोड़े दें फिर ठंडे पानी से फेस को धो लें. ऐसा तब तक हर दिन करें जब तक चेहरे का रंग निखर न जाए.

3. दूध: आप चेहरे के रंग को फेयर करने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले कच्चा दूध लें. फिर इस दूध में रूई के फाहे को भिगोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के-हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें. ऐसा हर दिन आप करेंगे तो कुछ ही दिन में रंग साफ हो जाएगा.

4. संतार और पपीता: आप संतरा और पपीता गूदा निकालकर उसे बढ़ियां तरीके से मैश कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. कुछ दिनों में ही चेहरा दमक उठेगा. 

5. मसूर की दाल: आप गोरा रंग पाने के लिए मसूर की दाल कारगर उपाय कर सकते हैं. सबसे पहले मसूर की दाल लें. फिर इस दाल को पीसकर उसमें अंडे की जर्दी मिला दें. इसमें थोड़ा दूध और शहद भी मिला दें. अब इसका मास्क बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें. यह जब हल्का सूखने लगे तब हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करें. चेहरा चमक जाएगा.  

6. नींबू और टमाटर: आप गोरा होने के लिए नींबू और टमाटर का रामबाण उपाय कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि नींबू और टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है, जो एलिमेंट रंग को साफ कर देता है. आप सबसे पहले एक टमाटर और एक नींबू लें. फिर नींबू का रस एक कटोरी में निकाल लें और उसमें टमाटर का रस मिला दें. दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. फिर इसे सूखने दें और अंत में गुनगुने पानी से चेहरा धो दें. ऐसा कुछ दिन करने से ही चेहरा दमक जाएगा. 

7. अंडा, शहद और चीनी: यदि आप सांवले हैं तो गोरा होने के लिए अंडा, शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अंडे को किसी कटोरी में फोड़े और उसमें शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें. कुछ ही दिनों में रंग साफ हो जाएगा.

8. भाप लें: चेहरे की रंगत निखारने के लिए रोजाना थोड़ी देर के लिए भाप लें. यह चेहरे को फेयर करने का सबसे आसान तरीका है. भाप लेने के बाद साफ तौलिए से चेहरे को हल्का-हल्का दबाएं. ऐसा करने से दो फायदे होंगे. पहला यह कि कील और मुंहासों की समस्या दूर हो जाएगी और दूसरा चेहरे की रंगत निखर जाएगी.

9. तरबूज और खीरा: आप गोरा होने के लिए तरबूज और खीरा का उपाय कर सकते हैं. सबसे पहले एक खीरा और तरबूज लें. फिर इन्हें छोटे टूकड़ों में काट लें. अब इन टूकड़ों से चेहरी की धीरे-धीरे मालिश करें. इसके बाद खीरे और तरबूज का जूस निकाल लें और उसमें हल्का सा नींबू का रस मिलाएं. अब इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं. 20 से 25 मिनट सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा सप्ताह में दो-तीन बार करने से कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा.

10. खान-पान: अपने खान-पान का ध्यान रखें. पौष्टिक आहार ग्रहण करें. इससे भी स्किन की रंगत निखरती है. आप आंवला कि किसी न किसी तरह से जरूर खाएं. आंवाला खाने से चेहरे का रंग साफ होने लगेगा.