कानपुर में लड़कियों की दबंगाई का वीडियो सामने आया है. दरअसल यह वीडियो एक होटल का है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो लड़कियां एक युवक को जंजीर से बांधकर, उसके कपड़े उतारकर, बाल पड़कर पिटाई करती दिखाई दे रही हैं. जबकि उनका एक साथी युवक का वीडियो बना रहा है. युवक के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने जाकर युवक को छुड़ाया और उसकी रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो देखिए यह कानपुर के फील खाना क्षेत्र के ओयो ग्रैंड होटल का है यह माल रोड चौराहे पर। बना हुआ है इसमें दो लड़कियां जंजीर से बांधकर पीट रही हैं
वायरल वीडियो में जो युवक मार खाता दिख रहा है, उसका नाम राहुल गुप्ता बताया जा रहा है. उसके हाथ पैर जंजीर से बंधे हैं. वीडियो में एक लड़की उसको थप्पड़ मारती दिख रही है. एक साथी जिसना नाम रोशन है वो वीडियो बना रहा है.
इसी दौरान युवक मारपीट से तड़प कर चिल्लाता है तो होटल के बाहर दुकान लगाने वालों को इसकी सूचना मिलती है. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी इसके बाद चौकी इंचार्ज विनोद और दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और युवक को छुड़ाया.
राहुल को थाने लाकर उसकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज की. राहुल की पीठ में बेल्ट से पीटने के निशान हैं. इस मामले में थाना इंचार्ज रीता सिंह का कहना है कि युवक का मेडिकल कराया गया है. उसकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें दो लड़कियों समेत रोशन नाम की युवक का नाम है. रोशन वीडियो बना रहा था इसके साथ चार-पांच अज्ञात और दोनों का भी नाम भी है.
मामले में जब होटल के सुपरवाइजर पटेल से बात की गई तो उनका कहना था कि युवक राहुल बाहर टहल रहा था. वह अचानक अंदर आ गया. वह चिल्लाने लगा जिस पर लड़कियों से उसकी बहस हो गई. उसके बाद मारपीट हो गई है.
सुपरवाइजर का यह भी कहना है कि युवक लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था, हालांकि पुलिस ने छेड़खानी से इनकार किया है, और लड़कियों ने जिस तरह से युवक को बांधकर मारा पीटा है इससे उनकी दबंगई दिखती है. यह होटल पहले से विवादित है 3 साल पहले इसी होटल में कानपुर के आईपीएस आकाश ने रेड की थी जिसमें कई लड़कियां और लड़के सैक्स रैकेट के आरोप में पकड़े गए थे.