Advertisement

Year Ender 2022: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बन बढ़ाया मान तो नूपुर शर्मा के विवादित बयान ने पकड़ा तूल 

साल 2022 अब कुछ ही दिनों में बीत जाएगा. इस साल कई लोग सुर्खियों में बने रहे. इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल रहीं, जो किसी न किसी कारण से सुर्खियों और खबरों में बनी रहीं. आइए जानते हैं वर्ष 2022 में खबरों में रहने वाली कुछ महिलाओं के बारे में.

द्रौपदी मुर्मू (फोटो ट्विटर)
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 26 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST
  • द्रौपदी मुर्मू प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं
  • गीतांजलि श्री ने इस साल बुकर पुरस्कार प्राप्त किया

साल 2022 को खत्म होने में अब चंद दिन शेष हैं. लोग नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं. आज हम इस साल चर्चा में रहने वाली महिलाओं को याद कर रहे हैं. ये महिलाएं साल 2022 में खूब चर्चा में रहीं और गूगल पर भी इन्हें खूब सर्च किया गया. 

द्रौपदी मुर्मू 
देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य द्रौपदी मुर्मू को प्राप्त हुआ. उन्होंने इस वर्ष 25 जुलाई को शपथ लिया था, जिसके बाद ये सुर्खियों में छाई रहीं. गूगल पर इनके बारे में जानने के लिए लोगों में खूब उत्सुकता देखी गई और इन्हें काफी सर्च किया गया. द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं. द्रौपदी मुर्मू प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं.द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं. इसके पहले मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. 

झूलन गोस्वामी
झूलन गोस्वामी ने इस वर्ष क्रिकेट से सन्यास लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं. दाएं हाथ की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा. उन्होंने 204 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जिसने उनके नाम 255 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान इस धाकड़ गेंदबाज मैच में ने 7 बार 4 विकेट जबकि 2 बार पांच विकेट अपने नाम किए. झूलन गोस्वामी महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट झटकने वाली गेंदबाज हैं. झूलन के बाद एक्टिव खिलाड़ियों में स्टेफनी टेलर के नाम सबसे ज्यादा 152 विकेट दर्ज हैं. झूलन ने 12 टेस्ट मैचों में 44 और 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं. वह महिला वनडे क्रिकेट में 10000 से अधिक गेंदें फेंकने वाली पहली गेंदबाज हैं. झूलन ने यह उपलब्धि अपने आखिरी वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की

गीतांजलि श्री 
गीतांजलि श्री ने इस साल बुकर पुरस्कार प्राप्त कर हिन्दी को मान दिलाया. गीतांजलि श्री हिंदी की पहली ऐसी लेखिका हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार उनके उपन्यास 'रेत समाधि' के अंग्रेजी अनुवाद 'टूंब ऑफ सैंड' के लिए दिया गया. इसका अनुवाद प्रसिद्ध अनुवादक डेजी रॉकवाल ने किया है. गीतांजलि श्री इस साल गूगल पर खूब चर्चा में रहीं.

नूपुर शर्मा
बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवत्ता रहीं नुपूर शर्मा भी इस साल अपने एक विवादित बयान को लेकर खबरों की दुनिया में छाने वाली महिलाओं की सूची में दर्ज हो गईं.  मोहम्मद पैगंबर पर दिए विवादित बयान से वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं. विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया. विवादित बयान के बाद देश भर में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली थी. इस मामले ने भारत में ही नहीं विदेशों तक तूल पकड़ा. नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर भारतीय मुसलमानों समेत 15 देशों ने आपत्ति जताई थी.

सुष्मिता सेन 
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी इस साल चर्चा में खूब रहीं. वह किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि ललित मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में आ गई थी. ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था.दोनों की साथ की तस्वीरें भी ट्रेंड में रही थीं, लोगों ने खूब कमेंट्स भी किए.

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण को भी इस साल लोगों ने खूब सर्च किया. लग्जरी ब्रांड लुइस वुइटन के लिए दीपिका पहली भारतीय महिला ब्रांड एंबेसडर बनी हैं. इसके साथ ही फिल्म 'पठान' के गाने बेशरम रंग के लिए भी दीपिका इन दिनों विवादों में हैं. दीपिका के इस गाने को लोग खूब सर्च कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement