आजकल लोगों में फिटनेस के प्रति काफी जागरूकता बढ़ चुकी है. जिसके चलते वह अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव कर रहे हैं. साथ ही खानपान की चॉइस में भी बदलाव कर रहे हैं. पहले के मुकाबले देखा जाए तो आज के समय में जिम में पहले के मुकाबले ज्यादा लोग मौजूद रहते हैं. लेकिन कई लोग दिन की रोजी रोटी के लिए भागदौड़ करते हैं, जिससे चलते वह जिम के लिए टाइम नहीं निकाल पाते है. लेकिन इसी मुश्किल को नागपुर में एक अलग पहल के जरिए कुछ युवा दूर करते दिखाई दिए.
मेट्रो को बना डाला जिम
नागपुर से एक अनोखी तस्वीर सामने आई कुछ फिटनेस फ्रीक मेट्रो ट्रेन के डिब्बे में सफर के दौरान अपने समय को कुछ अलग ही तरह से इस्तेमाल करते हुए दिखाई पड़े. इन युवाओं ने सफर के दौरान ने पुश-अप और स्वाक्ट्स किए. जिससे साफ संदेश दिया कि इरादा पक्का हो तो कसरत किसी भी जगह की जा सकती है.
लोगों का खींचा ध्यान
वैसे तो आमतौर पर मेट्रो तो में कुछ न कुछ अनोखा होता ही रहता है. कभी कोई लड़ाई, तो कभी किसी की प्रतिभा.. जिसे लोग अपने फोन के कैमरे में कैद कर लेते हैं. जब लोगों के सामने फिटनेस का ये नाजरा सामने आया तो उन्होंने इस मौके को भी नहीं छोड़ा और वीडियो कैद कर लिय़ा.
वह वीडियो उन लोगों के लिए खास है जो तेजी से भागती जिंदगी में वक्त की कमी का बहाना बनाकर फिटनेस को नजरअंदाज कर देते हैं. नागपुर के इन फिटनेस के प्रति जागरूक युवाओं ने इस सोच को पूरी तरह बदलने की कोशिश की.
कितना सुरक्षित है ऐसा करना
सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा और नियमों का पालन भी जरूरी है. लेकिन इन युवाओं की पहल ने यह जरूर दिखा दिया कि फिट रहने के लिए बस इरादों की जरूरत होती है, जगह मायने नहीं रखती. लेकिन इस बात को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि आप सुरक्षित रहें साथ ही दूसरों की भी सुरक्षा को ध्यान में रखें.
- योगेश वसंत पांडे की रिपोर्ट