Advertisement

यूट्यूबर ने दुबई में बैठ किया ऐलान... मेरी बर्थडे पार्टी पर देशवासी जो खाएं वो फ्री, खास जगह की बताई लोकेशन.. VIDEO VIRAL

यूट्यूबर ने अपने 26वें जन्मदिवस के मौके पर वीडियो साझा कर कहा कि कोई भी देशवासी उन्नाव में उसका नाम लेकर कुछ भी खाए, वह उसके लिए बिल्कुल मुफ्त होगा.

वायरल वीडियो में यूट्यूबर
सूरज सिंह
  • उन्नाव,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के एक यूट्यूबर ने दुबई में बैठकर अपनी 26वी बर्थडे पार्टी देशवासियों को अनोखे अंदाज में दी. उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि कानपुर-लखनऊ हाईवे से निकलने वाले देशवाशी उसकी इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए वह नवाबगंज के होटल रेस्टोरेंट में जाके उसका नाम बता के जो चाहें वह फ्री मे खा सकते हैं.वीडियो वायरल होने के बाद नवाबगंज के होटल रेस्टोरेंट में खाने के लिए लंबी-लंबी लाइन लग गई.

मार चुकी है ED युवक के ठिकानों पर छापा

दुबई क्रूस पर अपनी शादी करने के बाद चर्चाओं में आए उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने अपने रिश्तेदारों को भारत से दुबई लाने से लेकर ठहरने का सारा खर्चा दुबई में किया था. जिसके बाद ED ने उनके घर के साथ-साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. साथ ही ईडी ने उनकी कई लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया था, जिसमें लैंबॉर्गिनी भी शामिल थी. लोगों में चर्चा थी की साइकिल से चलने वाला युवक लैंबॉर्गिनी और दुबई का सफर ऐसे कैसे तय कर सकता है.

कैसे हुआ इतना फेमस?

26 वर्षीय अनुराग द्विवेदी नवाबगंज में अपने परिवार के साथ रहता था, जो कभी साइकिल से गलियों में घूमा करता था. लेकिन क्रिकेट आईपीएल टीम 11 में ब्रॉडकास्ट करने के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह फेमस होता चला गया. इसके बाद उसने गांव का अपना घर बनवाया और फिर महंगी महंगी गाड़िया, लैंबॉर्गिनी तक खरीदी. बाद में दुबई पर क्रूज पर अपनी शादी की इतना खर्चा और महंगे शौक रखने वाले कम उम्र के युवक के खर्चे देखकर परिवर्तन निदेशालय (ED ) की नजरों में आया.

कितनी है फॉलोविंग?

यूट्यूबर उन्नाव मुख्यालय से 27 किलोमीटर की दूरी नवाबगंज के एक गांव में रहता है. 26 वर्षीय अनुराग द्विवेदी एक क्रिकेट ब्रॉडकास्ट फेमस यूट्यूबर है, जिसके यूट्यूब पर 7 मिलियन (70 लाख ) से ज्यादा सब्सकराईबर्स और इंस्टा पर 2.4 मिलियन (24 लाख) से ज्यादा फॉलोवर्स है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement