देश के सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना की तीसरी लहर का संकट साफ दिखाई देने लगा है. तीसरी लहर बेकाबू ना हो इसके लिए राज्य सरकारों ने कड़े और बड़े नियम बनाना शुरू कर दिया है. एक-दो राज्य नहीं बल्कि देश के सभी राज्यों ने लोगों की हिफाजत के लिए कई तरह की पाबंदियां लगा दीं हैं. उत्तर प्रदेश में 11वीं-12वीं के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. बिहार में नाइट कर्फ्यू के अलावा कई और नये प्रतिबंध लागू करने की तैयारी की जा रही है. इस रिपोर्ट में जानें आपके राज्य में क्या हैं नए कोरोना प्रतिबंध.
In view of rising COVID cases, several state governments have imposed strict restrictions in order to control the spread of the new Omicron variant. Watch this video to know what COVID restrictions have been imposed in your state.