Advertisement

चुटकुले

Friendship Jokes: जानिए क्यों कही चिंटू के दोस्त ने 10 रुपए के गोलगप्पों से भंडारा कराने की बात, पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 31 अगस्त 2023,
  • Updated 1:07 PM IST
1/5

एक दोस्त दूसरे दोस्त से– गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया.
अब गाड़ी को आगे नहीं ले जा सकते.
दूसरा दोस्त– कोई बात नहीं.. 
गाड़ी को रिवर्स गियर में लगाओ.. 
घर वापिस चलते हैं.

2/5

दोस्त ने अपने फौजी दोस्त से पूछा– ये बंदूक तुझे कहां से मिली?
फौजी दोस्त– ओए चुप कर. ये मेरे लिए सिर्फ बंदूक नहीं बल्कि
मेरी इज्जत है, शान है और मां भी है! समझा
पहला दोस्त– हां समझ गया,
ये बंदूक तेरी मां है और मेरी आंटी. 

3/5

पहला दोस्त– यार मुझे यकीन नहीं हो रहा है की
तूने मुझे अपने घर बुलाकर इतनी बढ़िया दावत दी.
दूसरा दोस्त – ये तो मेरा फर्ज था दोस्त
पहला दोस्त – मुझे एक चीज समझ नहीं आई
तेरा कुत्ता मुझे देख के भौंक क्यों रहा है ?
पहला दोस्त – लगता है इसने अपनी प्लेट पहचान ली है...
इससे पहले की काटे जल्दी से खिसक ले. 

4/5

चिंटू अपने दोस्त से– क्या खा रहा है?
दोस्त– गोलगप्पे खा रहा हूं.
पहला दोस्त– अरे वाह अकेले-अकेले
दावत उड़ाई जा रही है.
दूसरा दोस्त– तो क्या अब 10 रुपए के गोलगप्पे से
पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं...

5/5

पहला दोस्त– तुझे मुझसे जो मांगना है मांग ले...तुझे सब मिलेगा
दूसरा दोस्त – पैसा
पहला दोस्त – पैसे को साइड में रख यार....
इसके अलावा मांग जो मांगना है.
दूसरा दोस्त – तेरे साइड में रखे हुए पैसे. 

Advertisement
Advertisement