चुटकुले

Funny Joke: हंस के लोट-पोट हो जाएंगे आप, पढ़ें मम्मी, टीचर और ओवर थिंकिंग पर मजेदार चुटकुले

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • Updated 1:04 PM IST
1/10

1. मम्मी: फोन इतना क्यों चलाते हो?
मैं: पढ़ाई कर रहा हूं. 
मम्मी: कौन-सी?
मैं: लोगों की जिंदगी में क्या चल रहा है… स्टेटस देखकर. 
 

2/10

2. दोस्त: भाई, तू इतना शांत क्यों रहता है?
मैं: क्योंकि जो बोलता हूं, उसी बात में फंस जाता हूं.

3/10

3. मम्मी के गुस्से का लेवल-
नाम लेकर बुलाएं तो ठीक है
पूरा नाम लें तो समझो खतरा है
"इधर आओ जरा…" मतलब भगवान को याद कर लो अब
 

4/10

4. पापा: हमारे जमाने में एक रुपये में बहुत कुछ आ जाता था. 
मैं: तो फिर आपने 10 रुपये बचाकर जमीन क्यों नहीं खरीद ली?
 

5/10

5. मम्मी: घर में पड़े-पड़े क्या करेगा?
मैं: कुछ बड़ा करूंगा. 
मम्मी: पहले अपना बिस्तर तो ठीक कर ले, अंबानी!
 

6/10

6. दोस्त: तू इतना ओवरथिंक क्यों करता है?
मैं: पता नहीं… शायद दिमाग फ्री बैठा रहता है, इसलिए खुद ही मीटिंग कर लेता है. 
 

7/10

7. टीचर: कोई सवाल में दिक्कत आए तो पूछ लेना. 
मैं: मैम, छुट्टी कब होगी?
 

8/10

8. मोबाइल की बैटरी 2% पर हो तो
इंसान ऐसे इस्तेमाल करता है,
जैसे ICU में मरीज को ऑक्सीजन बचा रहे हों.

9/10

9. घर में जब WiFi बंद हो जाए
सब ऐसे बाहर निकलते हैं,
जैसे परिवार पहली बार एक-दूसरे को देख रहा हो. 
 

10/10

10. लो बैटरी और गरीब इंसान में एक चीज common है:
दोनों Saving Mode में चल रहे होते हैं.