Advertisement

चुटकुले

Friendship Jokes in Hindi: दोस्त और बीवी को नहीं पड़ती विश्वास दिलाने की जरूरत.... वजह जान हंसने लगेंगे आप

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 11 अक्टूबर 2023,
  • Updated 3:09 PM IST
1/5

दोस्त और बीवी को कभी विश्वास दिलाने 
की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि....
दोस्त कभी शक करना नहीं
और....
बीवी कभी यकीन नहीं करती. 

2/5

पहला दोस्त- सुना तुने सेकंड ईयर 
का रिजल्ट आ गया.
दूसरा दोस्त- हां, और अब तू 
मुझसे तमीज से बात कर.
पहला दोस्त- क्यों
दूसरा दोस्त- क्योंकि अब मैं तेरा 
सीनियर हूं. 

3/5

5 दोस्त होटल में खाना खाने के बाद 
बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े.
मैनेजर के बीच बचाव से आखिर में 
तय हुआ कि जो होटल का पूरा चक्कर 
लगाकर सबसे पहले आएगा, वह बिल देगा.
मैनेजर ने सीटी बजाई, पांचो भाग पड़े. 
2 महीने बीत गए, बेचारा मैनेजर आज भी 
उनके आने की राह देख रहा है. 

4/5

पहला दोस्त- यार मुझे उस लड़की से बचा ले.
दूसरा दोस्त- क्या हुआ.
पहला दोस्त- जब से मैंने कहा है- दिल चीर के 
देख तेरा ही नाम होगा,
तब से वह चाकू लेकर पीछ पड़ी है. 

5/5

पहला दोस्त- क्या खा रहा है?
दूसरा दोस्त- गोलगप्पे खा रहा हूं.
पहला दोस्त- अरे वाह अकेले-अकेले दावत 
उड़ाई जा रही है.
दूसरा दोस्त- अब 10 रुपए के गोलगप्पे से 
पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं क्या. 

Advertisement
Advertisement