Advertisement

चुटकुले

Funny Jokes in Hindi: पत्नी ने पूछा Complete और Finish के बीच का अंतर तो मिला ऐसा जवाब कि आप भी हंसने लगेंगे

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 25 सितंबर 2023,
  • Updated 2:45 PM IST
1/5

प्रेमी- कल मिलने क्यों नहीं आई?
प्रेमिका-  क्योंकि कल हमारे घर ब्यूटीफुल ट्रैजिडी हो गई.
प्रेमी- ब्यूटीफुल ट्रैजिडी का मतलब?
प्रेमिका- सुंदरकांड
प्रेमी ने पकड़ लिया सिर. 

2/5

पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो…
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी.

3/5

टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम.
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं.
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने…
रोज तो मुर्गा बना देती हो.

4/5

पत्नी ने अंग्रेजी की किताब पढ़ते हुए पति से पूछा-
ये Complete और Finish में क्या अंतर है….
पति- जैसे मैं तुम्हें मिल गया तो….
तुम्हारी लाइफ हो गई Complete और….
तुम मुझे मिल गई तो मेरी….
लाइफ हो गई Finish….

5/5

एक आदमी ने मोबाइल पर ऐड देखा :
पुराना मोबाइल दो और नया ले लो....
तो वह बताये हुए एड्रेस पर गया...
लेकिन उसे वहाँ पर कोई भी शॉप नहीं मिली...
उसने वहां पर खड़े दो लड़को से उस ऐड के बारे में पूछा....
उन दोनों ने बंदूक निकाल कर कहा :
वह ऐड हमने ही दिया था....
“चल अब पुराना मोबाइल दे
और नया मोबाइल जाकर लेले.”

Advertisement
Advertisement