Advertisement

चुटकुले

Husband Wife Jokes: पति पर लगा पत्नी को डरा-धमका कर रखने का इल्जाम तो जज ने पूछा ऐसा सवाल कि कोर्ट में गूंज उठे ठहाके

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 20 जुलाई 2023,
  • Updated 8:14 AM IST
1/7

पत्नी : आप मुझे ‘रानी’ कहकर क्यों बुलाते हो.
पति : क्योंकि ‘नौकरानी’ शब्द लंबा हो जाता है.
पत्नी चिढ़ते हुए : आपको पता है मैं आपको ‘जान’ क्यों कहती हूं.
पति : नहीं बताओ क्यों कहती हो?
पत्नी : क्योंकि ‘जानवर’ शब्द लंबा हो जाता है, इसलिए सिर्फ ‘जान.’

2/7

जज मुजरिम से : तुमने कई सालों तक अपनी पत्नी को डरा-धमका कर अपने काबू में रखा.
मुजरिम : जी जज साहब, ये बात सच है…पर बात ये है कि…
जज : सफाई नहीं चाहिए…तरीका बताओ, तरीका.
कोर्ट में लोग अब तक हंस रहे हैं. 

3/7

पत्नी : हे भगवान आपके सिर से तो खून निकल रहा है?
पति : हां, अरे मेरे दोस्त में मुझे ईंट मार दी।
पत्नी : आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या ?
पति : हां, मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था।
अब बेचारे पति के सिर से ही नहीं चेहरे से भी खून निकल रहा है.

4/7

पत्नी ने सुबह-सुबह उठकर पति से कहा कि उसका आधा सिर दुख रहा है.
पति ने भी गलती से बोल दिया कि जितना है उतना ही दुखेगा.
तब से पति का सारा शरीर दुख रहा है.

5/7

पत्नी : सुनिए, लेडीज क्लब में आज घर से किसी एक फालतू चीज लाने को कहा है.
पति : अच्छा, तुम कुछ ले जा रही हो?
पत्नी : हां, आप चलेंगे न मेरे साथ.
 

6/7

बरसात के इस सुहाने मौसम में सिंगल्स सिर्फ सपने देखते हैं,
कपल्स एक दूसरे को डेट करते हैं और,
शादीशुदा लोग कहते हैं कपड़े कहां डालने हैं बताओ जरा.

7/7

करवाचौथ पर पत्नी पति से, ‘क्या तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो?’
पति: हां
पत्नी : क्या तुम मेरे लिए करवाचौथ का व्रत रखोगे?
पति : क्या मैंने तुमसे कहा कि तुम मेरे साथ कभी ड्रिंक पीने चलो?

Advertisement
Advertisement