Advertisement

चुटकुले

Friendship Jokes in Hindi: चार मीटर लंबे पाइप से हुक्का पी रहा था पठान, वजह जानकर छूट जाएगी हंसी

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2023,
  • Updated 6:40 AM IST
1/5

एक पठान 4 मीटर लंबे पाइप
से हुक्का पी रहा था. 
दोस्त ने पूछा- इतने लंबे पाइप
से हुक्का क्यों पी रहे हो.
पठान- वो क्या है कि डॉक्टर ने तंबाकू
से दूर रहने के लिए कहा है. 

2/5

कल एक दोस्त उपदेश दे रहा था. 
उसने कहा- लोहा लोहे को काटता है,
हीरा हीरे को काटता है. 
इतने नें पीछे से आकर एक कुत्ते
ने उसे काट लिया, बस फिर उपदेश खत्म.

3/5

पप्पू नशे में घर का ताला खोलने लगा. 
हाथ कांपने की वजह से ताला नहीं खुला.
दोस्त ने कहा- मैं खोल दूं?
पप्पू- नहीं, मैं खोल लुंगा. तू बस घर 
को पकड़, साला बहुत हिल रहा है. 

4/5

संता- मैं कभी भी ईंट का जवाब पत्थर 
से नहीं देता. 
बंता- क्यों?
संता- क्योंकि पत्थर खोजने में बहुत समय 
लग जाता है. 

5/5

कल रात मेरा दोस्त गाना गा रहा था..
'जरा तस्वीर से निकल के तू सामने आ...
मेरी महबूबा फिर क्या...'
मैंने पीछे से घुंघरू बजा दिए बेचारे 
को कल रात से बुखार है. 

Advertisement
Advertisement