Advertisement

चुटकुले

Jokes in Hindi: तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने पहुंची महिला, कहा कुछ ऐसा की हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 15 जनवरी 2024,
  • Updated 2:18 PM IST
1/5

प्राइमरी स्कूल में मैडम जी गहरी नींद में सो रही थीं.
तभी कलेक्टर साहब आ गये
मैडम जी पकड़ी गयीं.
बहुत देर उठाने के बाद जब मैडम की नींद खुली
तो नींद खुलते ही मैडम कलेक्टर को देखते हुए बोली
तो बच्चों समझ गए ना, कुंभकर्ण ऐसे सोता था
कलेक्टर साहब बेहोश. 

2/5

एक महिला एक साधू के पास गई 
और बोली- महाराज! आपने प्रवचन में कहा था,
अहंकार ही सबसे बड़ा पाप है.
पर जब मैं आईना देखती हूं,
तो सोचती हूं कि मैं कितनी सुंदर हूं
तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है,
मैं क्या करूं?
साधू ने कहा- बेटी…यह अहंकार नहीं, गलतफहमी है
और गलतफहमी कोई पाप नहीं.

3/5

संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का 
इंटरव्यू देने पहुंची...
अफसर – अगर एक तरफ आपके पति हो और
दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी?
संजना – पति
अफसर – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता
रहा हूं की आप ब्रेक मारोगी. 

4/5

जब एक लड़की, लड़के से क्लास मे ऐक पेन
मांगती है तो...
लड़का : कौनसा दूं?… ब्लु, ब्लैक, रेड, या ग्रीन??
ओर जब एक दोस्त मांगे तब…
लडका : हट... लडकी देखने आता है 
स्कूल में बिना पेन के...

5/5

एक कंजूस लड़के को लड़की से प्रेम हो गया,
लड़की: – जब पिताजी सो जाएगें, 
तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,
आवाज सुनकर तुरन्त अन्दर आ जाना,
लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद आया,
लड़की: – इतनी देर क्यो लगा दी,
लड़का: – वो मैं सिक्का ढूंढ रहा था,
लड़की: – अरे पागल वो तो धागा बांधकर फेका था, 
वापस खींच लिया. 

Advertisement
Advertisement