Advertisement

चुटकुले

Saas Bahu funny jokes: बहू ने भिखारी को भगाया तो सास हो गई आग-बबूला, फिर किया कुछ ऐसा कि छूट जाएगी आपकी हंसी

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 20 जून 2023,
  • Updated 9:13 AM IST
1/5

घर में नई नवेली दुल्हन आई तो सास ने समझाया- देख बहु इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले. मुझे इस घर की प्रधानमंत्री समझ, ससुर को राष्ट्रपति, पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री समझ. 
अब तू बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू बोली- मां जी मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी. 

2/5

सास को बहू की आवाज आई तो पूछा- बाहर किस से लड़ रही थी. 
बहू ने बताया- मां जी भीखारी तंग कर रहा था. उसे भगा रही थी.
सास गुस्सा होकर बोली- तू होती कौन है भिखारी
को भगाने वाली. जा उसे वापिस बुलाकर ला. 
भिखारी खुशी-खुशी भागकर वापिस आया और हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया. 
सास बोली- सुन रे भिखारी... इस घर में सिर्फ मेरा हुकुम चलता है. खबरदार जो इस मोहल्ले में भीख मांगने आया, अब भाग यहां से. 

3/5

दुनिया की सभी लड़कियों की एक ही कहानी है - 
जब बहू बनती हैं तो सास अच्छी नहीं लगती और जब सास बनती हैं तो बहू अच्छी नहीं लगती. 

4/5

पति ने नई कार खरीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाए. पति घर पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला- डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया.
बीवी दौड़ती हुई रसोई घर से बाहर आई और चिल्लाई : हाय-हाय सासू मां को क्या हो गया? सुबह तो अच्छी खासी थीं. 

5/5

सास बहू दोनों बातें करते-करते चलते हुए एक आदमी की कार से टकरा गईं और फिर गुस्से में बोलीं- भैया गाड़ी सही से चलाओ. सोचने वाली बात यह है, कि उस आदमी की गाड़ी बंद थी और तो और वह पार्किंग एरिया में खड़ी थी. 

Advertisement
Advertisement