Advertisement

चुटकुले

Jokes in Hindi: मॉडर्न बहू ने पैर छूकर किया सास को लाइक, तो मिला ऐसा आशीर्वाद कि आपकी छूट जाएगी हंसी

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 04 अक्टूबर 2023,
  • Updated 3:04 PM IST
1/5

मॉडर्न बहू : (मॉडर्न सास के पैर छूते हुए)
सासूमां, आपको लाइक करती हूं. आशीर्वाद दीजिए.
सास : सदा वाट्सैपवती भव. फेसबुक नहाओ.. इन्स्टाग्राम फलो.

2/5

बहू जीन्स पहन कर
घर के बाहर जैसे ही जाने लगी
सास बोली- क्या जमाना है
बहू तुरन्त बोली- दही जमाना है मां जी.

3/5

एक शादीशुदा आदमी से पूछा गया सवाल…
“यदि आपकी सास और आप की पत्नी..
एक साथ बाघ के पिंजरे में गिर जाएं..
तो आप किसे बचाएंगे??
वो आदमी जोर से हंसा..
हंसते-हंसते लोटपोट हो गया और बोला:
यह भी कोई पूछने की बात है??
मैं यकीनन बाघ को बचाऊंगा…
आखिर दुनिया में बाघ बचे ही कितने हैं. 
 

4/5

पति और पत्नी में झगड़ा चल रहा था
पति – तुझसे शादी करने से अच्छा
तो मैं कुंवारा ही रहता
पत्नी – मैंने भी अपनी मां
की बात मान ली होती तो अच्छा होता
पति – क्या कहती थी तेरी मां
पत्नी – कहती थी
मत कर इस लड़के से शादी
पति – हे भगवान! मैं आज तक उस भली औरत
को बुरा समझता रहा जो मुझे बचाना चाह रही थी.

5/5

रामू – बेकार कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती
नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है.
श्यामू – अच्छा, क्या बोलती है?
शप्पू – कहती है, गलती हो गई है तुमसे शादी करके. 

Advertisement
Advertisement