Advertisement

चुटकुले

Jokes in Hindi: कॉकरोच ने मरने से पहले आदमी से कही ऐसी बात कि छूट जाएगी आपकी भी हंसी

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 16 अक्टूबर 2023,
  • Updated 3:12 PM IST
1/5

पत्नी- हमारी शादी को 25 साल हो गए. 
इतने साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला...
पति- समय का पता कैदी को चलता है 
जेलर को नहीं. 

2/5

पापा- क्या पोजीशन आई स्कूल में 
संता- सेकंड 
पापा- क्यों, इस बार फर्स्ट क्यों नहीं आई...
संता- बंता और मेरे बराबर नंबर आए....
पापा- तो फिर तुम्हें सेकंड रैंक क्यों मिली 
संता- समान नंबर होने पर स्कूल वालों ने डकवर्थ लुइस 
सिस्टम अपनाया
पापा- कैसे
संता- उन्होंने दोनों के पिता के हाई स्कूल के मार्क्स देखे और फिर...
पापा (बात काटते हुए)- ठीक है.. ठीक है
सेकंड पोजीशन भी कौन-सी बुरी है. 
 

3/5

लड़की वाले- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो 
कुछ खाता-पीता न हो, 
और कुछ गलत काम न करता हो..
पंडित- ऐसा लड़का तो आपको ICU के 
इमरजेंसी वार्ड में ही मिलेगा. 

4/5

बच्चा- पापा कल हम मालामाल हो जाएंगे. 
पापा- वो कैसे बेटा..
बच्चा- कल हमारी गणित की टीचर पैसों 
को रुपए में बदलना सिखाएंगी.

5/5

मरने से पहले कॉकरोच ने 
आदमी से आखिरी बार बोला...
'मार दे मुझे,' डरपोक कहीं के,
तु मुझसे इसलिए चिढ़ता है 
क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है, 
तुझसे नहीं.

Advertisement
Advertisement