Advertisement

Shravasti: चार दिन से उम्मीद में लगा रहीं थीं गैस एजेंसी के चक्कर, फिर पहुंचीं हिम्मत करके.. लेकिन सुबह 5 बजे लाइन लगाने के बाद हो गईं बेहोश

लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति को लेकर फैल रहीं अफवाहों के चलते लोगों में जल्द सिलेंडर लेने की होड़ मची हुई है.

सबीना
gnttv.com
  • श्रावस्ती,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

जिले के इकौना स्थित अभिषेक गैस एजेंसी पर बुधवार को सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के दौरान गैस लेने के लिए लाइन में खड़ी एक महिला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को संभालकर छांव में बिठाया. घटना के कारण कुछ समय के लिए एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

चार दिन से काट रही एजेंसी के चक्कर
जानकारी के अनुसार खेर साहब बनकटी निवासी सबीना कथित तौर पर सुबह 5 बजे से गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ी थीं. महिला ने कथित रूप से बताया कि वह करीब चार दिन से लगातार गैस के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रही है और बुधवार को भी लंबे समय तक लाइन में खड़ी रहने के कारण बेहोश हो गई. 

स्थानीय लोग बताते हैं कि गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति को लेकर फैल रहीं अफवाहों के चलते लोगों में जल्द सिलेंडर लेने की होड़ मची हुई है, जिससे अब एजेंसी पर अचानक भीड़ बढ़ जाती है. भीड़ अधिक होने के कारण कुछ महिलाओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा.

जिले में गैस की कोई कमी नहीं : प्रशासन
प्रशासन का कहना हैं की जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. ओटीपी के माध्यम से निर्धारित समय में सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई हैं. वहीं घटना के बाद गैस एजेंसी कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को व्यवस्थित रूप से लाइन में लगाकर सिलेंडर का वितरण शुरू किया, जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई. प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में कदम बढ़ाने का आश्वासन दिया है.

क्या कहना है सबीना का?
सबीना ने बताया की वह इकौना क्षेत्र के खेर बनकटी की निवासी है, सबीना ने आगे बताया की वह सुबह 5:00 बजे से ही लाइन में गैस के लिए लगी हुई थी, जिसके बाद वह बाद में गिरकर बेहोश हो गई. सबीना का आरोप है की करीब 4 दिन से वह गैस के लिए एजेंसी पर आ रही हैं.

- पंकज वर्मा की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement