दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर है दिल्ली, 2021 के आंकड़ोें के आधार पर आई एयर रिपोर्ट

प्रदूषण के मामले में दिल्ली लगातार चौथे साल शीर्ष पर है. 2021 से पहले दिल्ली 2020 में 92 राजधानी शहरों की सूची में सबसे ऊपर था. 2019 में ऐसे 85 शहर और 2018 में 62 ऐसे शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा.

Representative image (Photo: Reuters)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • IQAir ने निकाली एयर रिपोर्ट
  • 4 सालों से लगातार पहले नंबर पर है दिल्ली

हाल ही में प्रकाशित हुई एक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट (World Air Quality Report 2021) के अनुसार दिल्ली दुनिया के 107 राजधानी शहरों में से सबसे प्रदूषित राजधानी शहर है. यह रिपोर्ट साल 2021 के आकंड़ों के आधार पर प्रकाशित की गई है. बता दें कि दिल्ली लगातार चौथे साल इस सूची में शीर्ष पर है. 

दिल्ली 2020 में 92 राजधानी शहरों की सूची में सबसे ऊपर था, 2019 में ऐसे 85 शहर और 2018 में 62 शहरों में पहले नंबर पर था. 

IQAir ने निकाली एयर रिपोर्ट:

यह रिपोर्ट "दुनिया भर के 117 देशों, क्षेत्रों और इलाको" में 6,475 स्थानों से PM2.5 डेटा पर आधारित है. इस रिपोर्ट को स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir ने तैयार किया है. राजधानी शहरों की सूची में, दिल्ली के बाद ढाका का नंबर है, और चाड की राजधानी N'Djamena, सूची में तीसरे स्थान पर है. 

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में मध्य और दक्षिण एशिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में से 11 भारत के शहर हैं. दिल्ली में 2021 में पीएम2.5 सांद्रता में 14.6% की वृद्धि देखी गई है. यह 2020 में 84 माइक्रोग्राम/घनमीटर से बढ़कर 96.4 माइक्रोग्राम/घनमीटर हो गई है. भारत का कोई भी शहर डब्ल्यूएचओ की वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश 5 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर को पूरा नहीं करता है. 

सबसे प्रदूषित शहर भिवाडी:

साल 2021 में 'दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों' की सूची में भिवाड़ी सबसे ऊपर है. इसके बाद गाजियाबाद और होतान, चीन का नंबर है. इस लिस्ट में दिल्ली चौथे स्थान पर है, जबकि नोएडा 91.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के पीएम2.5 के स्तर के साथ सातवें और गुड़गांव 83.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ अठारहवें स्थान पर है. इस सूची में फरीदाबाद, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ और सोनीपत भी शामिल हैं. 

 

Read more!

RECOMMENDED