प्रेमिका ने खाई गंगा जल की झूठी सौगंध, प्रेमी ने ससुरालवालों के सामने गला रेतकर उतारा मौत के घाट

यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा प्रेमिका ने ससुरालवालों को विश्वास दिलाने के लिए प्रेमी से कोई भी अवैध संबंध नहीं होने की झूठी सौगंध खाई. वहां मौजूद प्रेमी को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने ससुरालवालों के सामने ही प्रेमिका का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

Gorakhpur murder
gnttv.com
  • गोरखपुर ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा प्रेमिका ने ससुरालवालों को विश्वास दिलाने के लिए प्रेमी से कोई भी अवैध संबंध नहीं होने की झूठी सौगंध खाई. वहां मौजूद प्रेमी को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने ससुरालवालों के सामने ही प्रेमिका का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, गोरखपुर के गजपुर के कटरा बाजार में प्रकाश गौतम (58 वर्ष) का एक मंजिला मकान है. घर में दो बेटों उपेंद्र गौतम (30 वर्ष), जितेंद्र गौतम (26) और बड़ी बहू खुशबू (28) के साथ रहते हैं. तीन साल पहले बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी की खुशबू राज गौतम की शादी उपेंद्र से हुई थी. दोनों की कोई संतान नहीं थी. उपेंद्र पिछले महीने छह मार्च को ही नौकरी के सिलसिले में दुबई गया है. घर में सिर्फ खुशबू, उसके ससुर प्रकाश और देवर जितेंद्र रहते थे. परिवार में और कोई नहीं है.

भाभी ने खाई झूठी कसम
खुशबू के देवर जितेंद्र ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भाभी खुशबू का उसके दोस्त सीताराम 28 वर्ष के साथ अवैध संबंध रहा है. ससुराल वालों ने कई बार खुशबू को उसके साथ संबंध खत्म कर लेने का दबाव बनाया लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी. जब पानी सर से ऊपर हो गया, तो खुशबू ने सीताराम के साथ संबंध खत्म कर लेने का विश्वास दिलाया. ससुराल वालों ने खुशबू की बात नहीं मानी और सीताराम को बीती शाम घर पर बुलाया.

धारदार हथियार से हत्या
इसी दौरान देवर जितेंद्र ने भाभी खुशबू गौतम के हाथ में गंगाजल दिया और सीताराम के साथ कोई भी संबंध नहीं होने की कसम खाने को कहा. खुशबू गौतम ने ससुराल वालों को विश्वास में लेने के लिए हाथ में गंगाजल लेकर गंगाजल की झूठी सौगंध खली और यह विश्वास दिलाया कि उसका सीताराम के साथ कोई भी अवैध संबंध अब नहीं है. इसी दौरान गुस्से में आगबबूला हुए प्रेमी सीताराम गौतम ने धारदार हथियार से खुशबू के गले पर वार कर दिया और फरार हो गया.

अचानक हुए हमले से ससुराल के लोग घबराकर चिल्लाने लगे. इतनी देर में आसपास के लोग भी जुट गए. आनन-फानन खुशबू को गगहा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन शव रखकर हंगामा करने लगे. एसपी साउथ दिनेश पुरी और सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी सीताराम गौतम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमों को लगाया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. 

 रिपोर्टर: गजेन्द्र त्रिपाठी

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED