बांके बिहारी मंदिर में महिला पुलिसकर्मी ने एक श्रद्धालु पर बरसाए थप्पड़, Video Viral

यूपी के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में महिला पुलिसकर्मी ने एक श्रद्धालु पर जमकर थप्पड़ बरसाए. महिला पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालु को थप्पड़ मार रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर पुलिस का कहना है कि युवक महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यहार कर रहा था. जिसके बाद उसने प्रतिक्रिया दी.

Mathura News
मदन गोपाल शर्मा
  • मथुरा,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा लगी रहती है. रोजाना की तरह रविवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच मारपीट होने लगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु पर बरसे थप्पड़-
बताया जाता है कि रविवार को अवकाश के चलते बाँके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी हुई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला पुलिसकर्मी और पुरुष श्रद्धालु के मारपीट होने लगी. वीडियो में महिला पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालु पर थप्पड़ बरसा रही है. इस दौरान दूसरे पुलिसवाले श्रद्धालु को पकड़े हुए हैं. महिला पुलिसकर्मी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वो लगातार श्रद्धालु पर थप्पड़ बरसा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस का क्या कहना है?
सीओ सदर वरुण मिश्रा का कहना है कि 19 जुलाई को वृंदावन की बांके बिहारी मंदिर में एक महिला पुलिसकर्मी और के व्यक्ति के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस संबंध में अवगत कराना है कि महिला पुलिसकर्मी बाँके बिहारी मंदिर के निकास गेट संख्या-4 पर तैनात थी, जहां दर्शन करके निकल रहे युवक ने महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया.

पुलिस का कहना है कि उस दुर्व्यवहार के फलस्वरुप महिला पुलिसकर्मी द्वारा भी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई. उनका कहना है कि दोनों पक्ष में आपसी सहमति से इस मामले का निस्तारण हो गया है और युवक द्वारा महिला पुलिसकर्मी से स्वेच्छा माफी मांग ली गयी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED