Advertisement

Siddharthnagar News: मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के समय बजा ऐसा डीजे, घर का गिरा छज्जा, कंपन से डरा नवजात, हुई मौत

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय डीजे की तेज आवाज के चलते एक नवजात की मृत्यु का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी कंपन से नवजात की मौत हो गई.

नवजात के माता-पिता
अनिल कुमार तिवारी
  • सिद्धार्थनगर,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुवा थानाक्षेत्र स्थित बढ़नी कस्बे मे मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय डीजे की तेज आवाज़ के चलते एक नवजात की मृत्यु का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि बीती रात उनके घर के पास मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते समय, साथ चल रहे डीजे की आवाज़ इतनी तेज थी कि उसके कम्पन्न से छज्जे का प्लास्टर तक उखड़ गया. 

इसी बीच 3 दिन पहले जन्मे बच्चे ने रोना भी शुरू किया और कुछ सेकेंड मे उसकी मृत्यु हो गई. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रतिमा विसर्जन में बजा लाउड डीजे

मामले कि बात करें तो विजय दशमी की रात बढ़नी कस्बे मे रामलीला मैदान के पास से तेज आवाज़ के साथ डीजे बजाते हुए लोग मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे है. इस दौरान डीजे की तेज आवाज के चलते इतना कंपन हुआ, कि सड़क से लगे घर मे सो रहा 3 दिन का नवजात अचानक रोने लगा और देखते देखते उसकी मौत हो गई. ॉ

पहले भी आ चुका है मौत का मामला

इसके बाद को घर मे कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके. इस घटना के पहले बलरामपुर मे भी स्कूल मे एक बच्ची की मौत डीजे की तेज आवाज के चलते होने की बात सामने आई थी. 

उसके बाद डीजे की तेज आवाज़ को प्रतिबंधित करने को लेकर बढ़नी कस्बे के लोगो ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियो को ज्ञापन सौपकर इस पर लगाम लगाने का निवेदन किया था. लेकिन अधिकारियो ने इस पर ध्यान नहीं दिया. 

अधिकारियों ने नहीं की कार्यवाही

दशहरे से पूर्व सम्पन्न पीस कमेटी की बैठक मे लोगो ने डीजे की आवाज पर लगाम लगाने की बात रखी थी. उसके बाद भी डीजे की आवाज़ को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई. परिजनों का कहना है कि जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement