ग्वालियर में चेन स्नैचिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने खुद को पुलिस अफसर बताकर सोने की चेन लूट ली.
जानकारी के मुताबिक अनुपम नगर निवासी विमला मिश्रा रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय गेट से घर लौट रही थीं. इसी दौरान सचिन तेंदुलकर मार्ग पर पल्सर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए महिला को रोका. उन्होंने सुरक्षा का हवाला देकर महिला से सोने की चेन उतारकर रखने को कहा.
कितने की हुई लूट
बुजुर्ग महिला ने पुलिस समझकर अपनी करीब ढाई तोला वजनी सोने की चेन उतार ली. जैसे ही वह चेन रूमाल में रखने लगीं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और धक्का देकर मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके. वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
हुआ पुलिस समझने का धोखा
दरअसल ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी 74 वर्षीय विमला मिश्रा रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय गेट से लौट रही थीं. सचिन तेंदुलकर मार्ग पर पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया. उन्होंने बुजुर्ग महिला से कहा कि आगे एक महिला से लूट की घटना हो चुकी है. सुरक्षा के लिए उन्होंने विमला मिश्रा से अपनी सोने की चेन उतारकर रखने को कहा.
पुलिस अफसर समझकर महिला ने करीब ढाई तोला वजनी सोने की चेन उतार ली. जैसे ही वह चेन रूमाल में रखने लगीं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और धक्का देकर बाइक से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए है. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा सके.
-सरवेश पुरोहित की रिपोर्ट