कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत पर दर्ज मामलों की डिटेल सामने आ गई है. बीजेपी सांसद के खिलाफ पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो FIR दर्ज की गई है. इसमें बृजभूषण शरण सिंह पर कई आरोप लगाए गए हैं. कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ गलत तरीके से छूने, जांघों पर हाथ फेरने और जबरन गले लगाने के आरोप है.
बीजेपी सांसद पर 2 FIR दर्ज-
21 अप्रैल को 7 पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को दो FIR दर्ज की. पहली एफआईआर नाबालिग पहलवान के आरोपों पर आधारित है. इसमें पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जबकि दूसरी एफआईआर दूसरे पहलवानों के आरोपों पर दर्ज की गई है.
बृजभूषण पर क्या हैं आरोप-
कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धारा 354, 354डी और 34 लगाई गई है. धारा 354 के तहत महिला की इज्जत पर हमला करने के इरादे से बल का इस्तेमाल करना और धारा 354डी के तहत पीछा करने का मामला दर्ज होता है. इन धाराओं में एक से तीन साल तक की सजा हो सकती है. एक एफआईआर नाबालिग महिला पहलवान के आरोपों पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है. इसके तहत 5 साल से 10 साल तक की सजा हो सकती है. ये सारे मामले साल 2012 से 2022 तक देश और विदेश में हुए.
नाबालिग पहलवान की शिकायत-
दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक नाबालिग का आरोप है कि आरोपी बृजभूषण शरण सिंह ने तस्वीर लेने के बहाने उसे कसकर पकड़कर अपनी तरफ खींचा. उसके कंधे को जोर से दबाया और गलत तरीके से शरीर को छुआ. नाबालि का आरोप है कि वह पहले ही आरोपी को बता चुकी थी कि आरोपी उसका पीछा ना करे.
पहलवानों की शिकायत में क्या है-
नाबालिग पहलवान के अलावा 6 दूसरे पहलवानों ने भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत की थी. जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है.
पहले पहलवान की शिकायत-
एफआईआर के मुताबिक एक पहलवान का आरोप है कि बृजभूषण ने होटल के रेस्तरां में रात के खाने के दौरान मुझे अपनी मेज पर बुलाया. मुझे छाती से पेट तक टच किया. रेसलिंग फेडरेशन के ऑफिस में बिना मेरी इजाजत मेरे घुटनों, कंधों और हथेली को छुआ. पहलवान का आरोप है कि जब हम बैठे थे तो वह मेरे पैरों को अपने पैरों से छू रहा था.
दूसरे पहलवान की शिकायत-
एक दूसरे पहलवान ने भी बीजेपी सांसद के खिलाफ आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि जब मैं चटाई पर लेटी हुई थी तो आरोपी मेरे पास आया. मेरी इजाजत के बिना उसने मेरी टी-शर्ट खींची. अपना हाथ मेरे ऊपर रखकर छाती और पेट तक छुआ. पहलवान का आरोप है कि फेडरेशन के ऑफिस के कमरे में उसने अपनी तरफ खींचकर जबरदस्ती करने की कोशिश की.
तीसरे पहलवान की शिकायत-
तीसरे पहलवान का आरोप है कि उस समय मेरे पास फोन नहीं था. बृजभूषण ने मुझे फोन से मेरे माता-पिता से बात कराई. फिर उसने मुझे अपने बिस्तर की ओर बुलाया और अचानक उसने मुझे गले लगाया. उसने मुझे रिश्वत देने की भी कोशिश की.
चौथे पहलवान की शिकायत-
चौथे पहलवान का आरोप है कि बृजभूषण सिंह ने अपना हाथ मेरे पेट के नीचे खिसका दिया. उसने मेरी सांस की जांच के बहाने मेरी नाभि पर हाथ रख दिया.
पांचवें पहलवान की शिकायत-
पांचवें पहलवान का आरोप है कि मैं लाइन में सबसे पीछे थी. तभी उसने मुझे गलत तरीके से छुआ. जब मैं दूर जाने लगी तो उसने मेरे कंधे को पकड़ लिया.
छठे पहलवान की शिकायत-
छठे पहलवान का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने तस्वीर लेने के बहाने कंधे पर हाथ रखा. मैंने इसका विरोध किया.
ये भी पढ़ें: