ऑफबीट

सिर्फ कुछ दिन ही मिलता है ये सुपरफूड 'फुटकल', सालभर खाने के लिए सुखाकर रख लेते हैं लोग, फायदे इतने कि आज से ही खाना शुरू कर देंगे

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • Updated 2:36 PM IST
1/5

झारखंड के जंगलों में एक सुपरफूड पाया जाता है जिसे फुटकल कहा जाता है. फुटकल का मौसम ज्यादा लंबा नहीं होता, इसलिए आदिवासी और ग्रामीण लोग इसे बड़ी मात्रा में इकट्ठा कर लेते हैं. इससे साग, अचार और चटनी बनाई जाती है. इसका स्वाद हल्का खट्टा और अलग तरह का होता है, जो इसे दूसरी हरी सब्जियों से अलग बनाता है.

2/5

फुटकल की सबसे खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ मौसम तक सीमित नहीं रहता. इसे सालभर खाने के लिए पारंपरिक तरीके से सुरक्षित भी रखा जाता है. पहले इसकी कोमल कलियों और पत्तियों को उबालकर कड़वापन निकाला जाता है. इसके बाद इन्हें कई दिनों तक धूप में सुखाया जाता है. सूखने के बाद कुछ लोग इसे पाउडर बनाकर डिब्बों में भरकर रखते हैं, जबकि कई परिवार इसे साबुत ही स्टोर करते हैं.

3/5

आदिवासी लोगों के लिए फुटकल सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि औषधीय गुणों वाला खाद्य पदार्थ भी माना जाता है. इसका सेवन पाचन से जुड़ी दिक्कतों में राहत देने, दस्त और यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्याओं में मददगार हो सकता है. इसके अलावा इसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला फूड भी माना जाता है.

4/5

झारखंड के कई इलाकों में फुटकल से बनने वाली चटनी और साग पारंपरिक भोजन का हिस्सा हैं. घरों में इसे लहसुन, हरी मिर्च और स्थानीय मसालों के साथ पीसकर चटनी बनाई जाती है. वहीं कई परिवार इसका अचार भी तैयार करते हैं.

5/5

फुटकल का स्वाद और इसकी सीमित उपलब्धता इसे खास बनाती है. यही वजह है कि हर साल इसके मौसम का लोग इंतजार करते हैं और जितना संभव हो उतना इकट्ठा कर लेते हैं.