Advertisement

ऑफबीट

Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 5 मेहंदी डिजाइन, सिंपल से ब्राइडल तक मिलेंगे ऑप्शन

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • Updated 4:48 PM IST
1/6

करवा चौथ पर सोलह शृंगार की तैयारी हो और हाथों में मेहंदी न लगे, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह त्योहार सजने-संवरने और अपने अंदाज को खास बनाने का मौका भी होता है. इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप भी इस दिन के लिए मेहंदी लगवाने की तैयारी कर रही हैं, तो डिजाइन चुनने का सही समय है.
 

2/6

कम समय में मिलेगा खूबसूरत लुक
अगर आपको बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो सिंपल डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें छोटे फूल, पत्तियों की बेल, गोल घेरे और बारीक रेखाओं वाले पैटर्न शामिल होते हैं. इन्हें हथेली के बीच या उंगलियों के आसपास बनवाया जा सकता है.

3/6

फूल-बेलों से सजाएं हाथ
अरेबिक मेहंदी में बड़े फूल, घुमावदार बेलें और तिरछे पैटर्न बनाए जाते हैं. इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें आकृतियों के बीच थोड़ी खाली जगह छोड़ी जाती है. इससे मेहंदी उभरकर दिखाई देती है और हाथ ज्यादा भरे हुए भी नहीं लगते.

4/6

फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
फ्रंट हैंड यानी हथेली पर लगने वाली मेहंदी में गोल मंडला, पारंपरिक बेल-बूटे, पत्तियां और एक जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं. हथेली के बीच बड़ा गोल डिजाइन बनवाकर उंगलियों पर बारीक आकृतियां बनाई जा सकती हैं. यह स्टाइल पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए अच्छा है. इसे अपनी पसंद के हिसाब से सिंपल या ज्यादा बारीक बनाया जा सकता है.

5/6

मिनिमलिस्ट मेहंदी
मंडला डिजाइन में हथेली के बीच गोल आकृति बनाकर उसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न तैयार किए जाते हैं. वहीं, मिनिमलिस्ट मेहंदी में उंगलियों, हथेली के किसी एक हिस्से या कलाई के पास छोटे डिजाइन बनाए जाते हैं.

6/6

करवा चौथ के लिए कैसे चुनें मेहंदी डिजाइन?
मेहंदी का डिजाइन चुनते समय अपने कपड़ों, पसंद और मेहंदी लगवाने के लिए उपलब्ध समय का ध्यान रखें. हल्के और सिंपल लुक के लिए फूल-पत्तियों वाला डिजाइन चुनें, जबकि पारंपरिक अंदाज के लिए मंडला या बारीक बेल-बूटे अच्छे रहेंगे.

Advertisement
Advertisement