Easy ways to keep pigeons away: घर में कबूतरों का आतंक हर किसी के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है. सुबह खिड़की पर गुटर गूं और छत पर झुंड बनाकर बैठे कबूतर किसी झंझट से कम नहीं होते, खासकर शहर में तो ये और भी परेशान कर देते हैं. कभी ये बालकनी में जमावड़े बना कर बैठ जाते हैं, तो कभी बालकनी में डाले कपड़ों को गंदा कर देते हैं और कभी इनकी आवाज आपकी नींद खराब करती है. इतना ही नहीं अक्सर कबूतर बालकनी में आकर गंदा कर देते हैं जिस वजह से बालकनी में बैठने का मन नहीं करता.
कितना भी कबूतर को भगा लो, वह फिर से वापस उसी जगह कर बैठते हैं. अगर, आप भी कबूतर भगाने के लिए कोई असरदार और घरेलू उपाय की तलाश में हैं तो चिंता मत कीजिए, कुछ देसी और असरदार तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप कबूतरों को आपकी छत से दूर रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में.
बालकनी में लगाएं जाली
सबसे कारगर उपायों में से एक है अपनी बालकनी पर चिड़ियों को भगाने वाली जाली लगाना, यह कबूतरों को अंदर आने से रोकता है. ध्यान रखें कि जाल अच्छी तरह से लगा हो और सभी खुले हिस्सों को ढक ले.
चमकीली चीजों का इस्तेमाल
कबूतरों की आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं. उन्हें अचानक आंखों पर पड़ने वाली तेज रोशनी या चमक बर्दाश्त नहीं होती. इसलिए अपनी बालकनी में पुरानी बेकार पड़ी CDs या रिफ्लेक्टिव टेप को धागे से लटका सकते हैं. इनसे निकलने वाली चमक कबूतरों को भ्रमित कर देगी और वे उल्टे पांव भाग जाएंगे.
सिरके का छिड़काव करें
एक बर्तन में दो चम्मच सिरके का रस और बेकिंग सोडा का घोल तैयार कर लीजिए इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लीजिए और इस घोल का बालकनी में अच्छे से छिड़काव कर दीजिए. इसके महक से ही कबूतर दूर भाग जाएंगे और वापस कभी नहीं आएंगे.
तीखी गंध वाले मसालों
कबूतरों को कुछ खास तरह की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसके लिए काली मिर्च का पाउडर, सूखी लाल मिर्च या दालचीनी पाउडर को उन जगहों पर छिड़क दें जहां कबूतर बैठते हैं.
डमी जानवरों को रखें
आप बालकनी या छत पर नकली कुत्ता, बिल्ली या प्लास्टिक का बंदर रख सकते हैं. कबूतरों को दूर से लगेगा कि वहां कोई जानवर बैठा है और वे वहां आने की हिम्मत नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें: