Advertisement

बस 5 मिनट में ब्रेड से बनाएं ये 'चीजी पिज्जा पॉकेट', स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे बच्चे

अगर आपके बच्चे रोज बाहर का पिज्जा खाने की जिद करते हैं, तो यह 5 मिनट रेसिपी आपके काम की है. साधारण ब्रेड, शिमला मिर्च, कॉर्न और चीज की मदद से आप बिना ओवन के तवे पर ही बना लें कुरकुरे 'पिज्जा पॉकेट', जिसको बनाना बहुत आसान है.

पिज्जा पॉकेट रेसिपी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

बच्चों को अकसर पिज्जा और बाहर का जंक फूड खूब पसंद आता है, लेकिन रोज रोज बाहर का खाना देना उनके सेहत के लिए भी ठीक नहीं है. ऐसे में आप घर पर ही जल्दी बनने वाला हेल्दी स्नैक तैयार कर सकते हैं. जिसको हम पिज्जा पॉकेट बोलते हैं. पिज्जा पॉकेट एक ऐसी रेसिपी है जो स्वादिष्ट तो होती ही है और बहुत कम समय में बन कर रेडी भी हो जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगे सब्जियों की जरूरत भी नहीं पड़ती. अगर बच्चे स्कूल से आकर कुछ टेस्टी मांगें, तो यह रेसिपी आप उन्हें झटपट बना कर खिला सकती हैं.

पिज्जा पॉकेट बनाने का सामान

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • आधा कप उबला हुआ कॉर्न
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज
  • 2 चम्मच पिज्जा सॉस
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा
  • आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • आधा चम्मच ओरेगानो
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा सा बटर

पिज्जा फिलिंग तैयार करने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज और उबला हुआ कॉर्न डालें. अब इसमें पिज्जा सॉस मिलाएं.

इसके बाद इसमें नमक, चिली फ्लेक्स और ओरेगानो डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. आखिर में इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और चम्मच से मिला लें. अब आपकी पिज्जा फिलिंग तैयार है.

पिज्जा पॉकेट बनाने का तरीका
अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट कर अलग कर दें और बेलन की मदद से ब्रेड के सफेद पार्ट को पतला बेल दें. इससे ब्रेड आसानी से मोड़ी जा सकेगी.

अब ब्रेड के बीच में तैयार की गई पिज्जा फिलिंग रखें. इसके बाद ब्रेड को मोड़कर पॉकेट की तरह बंद कर दें. किनारों को थोड़ा पानी लगाकर हाथ से दबा दें ताकि फिलिंग बाहर न निकले.

5 मिनट में ऐसे करें तैयार
अब एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर लगाएं. तैयार पिज्जा पॉकेट को तवे पर रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें.

जब ब्रेड कुरकुरी हो जाए और चीज अंदर से पिघल जाए, तो समझ लें कि पिज्जा पॉकेट तैयार है.

तैयार पिज्जा पॉकेट को प्लेट में निकालें और बीच से हल्का काट लें. इसे टमाटर सॉस के साथ बच्चों को परोसें.

यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में शानदार होती है, बल्कि घर पर बनी होने के कारण ज्यादा हेल्दी भी रहती है. बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं और इसे दोबारा बनाने की फरमाइश भी करते हैं.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement