scorecardresearch

Village Lassi Recipe: झट से घर में बना लें गांव वाली देशी स्टाइल की लस्सी, 5 मिनट में बन कर हो जाएगी तैयार

आज हम आपको गर्मियों में सबसे ज्यादा पी जाने वाली लस्सी बनाना सिखाएंगे, वह भी बिलकुल देशी गांव वाले अंदाज में जिसका स्वाद एकदम मार्केट से अलग और देशी होगा. इसको बनाना मिनटों का काम है.

Lassi Recipe in Hindi Lassi Recipe in Hindi

How to make village style lassi at home full recipe in hindi गर्मियों के मौसम में लस्सी पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है बल्कि गर्म हवाओं यानी लू से बचाने में भी मदद करती है. खासकर दोपहर के समय एक गिलास ठंडी मीठी लस्सी पीने से शरीर तरोताजा महसूस करता है.
लस्सी पेट के लिए भी काफी अच्छी होती है. यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ पेट की गर्मी को कम करने में मदद करती है. अगर आप घर पर सही तरीके से मीठी लस्सी बनाते हैं, तो इसका स्वाद बाहर मिलने वाली लस्सी से भी ज्यादा अच्छा लग सकता है.

1 गिलास लस्सी बनाने का सामान

  • ताजा दही
  • ठंडा पानी
  • 2 से 3 बड़े चम्मच चीनी
  • बर्फ के टुकड़े
  • अगर आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे लस्सी का स्वाद थोड़ा अलग और ज्यादा देसी लगेगा.

दही और पानी का सही नाप
एक गिलास लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही और पानी का सही संतुलन रखना जरूरी है. इसके लिए गिलास का लगभग एक तिहाई हिस्सा दही लें और बाकी हिस्सा पानी से भर दें. इससे लस्सी न ज्यादा गाढ़ी बनेगी और न ही ज्यादा पतली. अच्छी लस्सी के लिए ताजी या कम खट्टी दही इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.

मिठास कैसे तय करें
मीठी लस्सी बनाते समय चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखी जा सकती है. लेकिन अगर आप बिल्कुल संतुलित मिठास चाहते हैं, तो दही के खट्टेपन को ध्यान में रखना जरूरी है.
अगर दही ज्यादा खट्टा है तो आमतौर पर डाली जाने वाली 2 बड़े चम्मच चीनी की जगह करीब 3 बड़े चम्मच चीनी डाल सकते हैं. इससे लस्सी स्वादिष्ट बनती है.

लस्सी बनाने का तरीका
अब दही, पानी और चीनी को मिक्सर के बड़े जार में डाल दें. इसके बाद मिक्सर को लगभग 3 मिनट तक चलाएं ताकि सभी चीजें अच्छी तरह से टूट जाए और एक दूसरे के साथ मिल जाए.

जब दही, पानी और चीनी पूरी तरह से मिलकर झागदार और स्मूद हो जाएं, तो समझ लीजिए कि आपकी लस्सी तैयार है.

इस तरह करें सर्व
तैयार लस्सी को गिलास में निकालें और चाहें तो इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें. इससे लस्सी और भी ठंडी लगेगी.

आप चाहें तो ऊपर से केसर और अपनी मन पसंद ड्राय फ्रूट भी डाल सकते हैं. इससे लस्सी पीने में और भी मजेदार लगती है. 

गर्मियों में ठंडी-ठंडी मीठी लस्सी को पराठे, छोले भटूरे या खाने के साथ पिया जाए तो खाने का मजा और भी बढ़ जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक देने वाला एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है.

 

ये भी पढ़ें