Plants For Money: किराए के मकान में भी भर-भर कर आएगा पैसा, बस लगा लें ये 5 पौधे... धन की होने लगेगी बारिश

Plants For Money: कुछ ऐसे पौधे होते हैं जो सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं. इन पौधों को लगाने से घर में खुशी, सकारात्मकता और घन आता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 ऐसे पौधों के नाम जिन्हें घर में लगाने से घर धन से भर जाएगा और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी मदद करेंगे.

पैसों के लिए घर पर लगाएं ये पौधे
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

Plants For good luck: क्या आप किराए के मकान में रहते हैं? अगर हां, वास्तु की चिंता न करें... हममें से कई लोग अपने घर से दूर किराए के मकान में रहते हैं. लेकिन घर कोई भी हो कुछ ऐसे पौधे होते हैं जो सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं. इन पौधों को लगाने से घर में खुशी, सकारात्मकता और घन आता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 ऐसे पौधों के नाम जिन्हें घर में लगाने से घर धन से भर जाएगा और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी मदद करेंगे.

लकी बैम्बू
लकी बैम्बू को पैसों के लिए सबसे शक्तिशाली पौधा माना जाता है. यह सकारात्मक ऊर्जा, करियर में तरक्की और रिश्तों में सामंजस्य को बढ़ावा देता है. इसे लिविंग रूम या ऑफिस डेस्क पर रखें.

मनी प्लांट
वास्तु में मनी प्लांट को बहुत शुभ माना जाता है. यह पानी में आसानी से उग जाता है. यह पौधा आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है.

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी जाना जाता है. आप इसे किराए के घर में भी आसानी से गमले में उगा सकते हैं. हवा को शुद्ध करने के लिए इसे बालकनी या खिड़की के पास रखें.

स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट ऊर्जा से भरपूर पौधा है. यह हवा को शुद्ध करता है और वास्तु दोषों को दूर करने में सहायक होता है. यह पौधा रात में ऑक्सीजन भी छोड़ता है.

पीस लिली
पीस लिली जितनी खूबसूरत है, उतनी ही सकारात्मक भी है. यह मानसिक तनाव को कम करने और घर में शांति बनाए रखने में मदद करती है. यह घर की हवा को शुद्ध करने वाले सबसे अच्छे पौधों में से एक है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED