Advertisement

कांवड़ यात्रा में पुष्प वर्षा करने आया था हेलीकॉप्टर...इतना नीचे उड़ा कि गिर गए लोग, चाय का ठेला भी उड़ा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रहे लोग संभलने की कोशिश कर रहे हैं. कई बाइक सवार असंतुलित होकर गिरते दिखाई दे रहे हैं. वहीं सड़क किनारे लगे होर्डिंग और वेनर हवा के दबाव से फट गए.

Jhansi Helicopter Incident
प्रमोद कुमार गौतम
  • झांसी,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST
  • रील बनाने वालों के कैमरे नजारा हुआ कैद
  • कांवड़ यात्रा में पुष्प वर्षा करने आया था हेलीकॉप्टर

झांसी में कांवड़ यात्रा के स्वागत के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का नजारा देखने पहुंचे लोगों को उस वक्त हैरानी हुई, जब हेलीकॉप्टर के काफी नीचे उड़ने से सड़क पर तेज हवा का दबाव बन गया. हवा इतनी तेज थी कि सड़क से गुजर रहे बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़े. सड़क किनारे लगा चाय का ठेला पलट गया, पेड़ों की डालियां हिलने लगीं और पोल पर लगे होर्डिंग-वेनर तक फट गए. घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

हेलीकॉप्टर नीचे आया तो सड़क पर उड़ने लगा सामान
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है. मध्यप्रदेश के ओरछा से कांवड़ यात्रा झांसी पहुंची थी. यात्रा के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जा रही थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी दौरान हेलीकॉप्टर काफी नीचे आ गया. इसके बाद उसके पंखों से पैदा हुई तेज हवा सड़क पर मौजूद लोगों और सामान को प्रभावित करने लगी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रहे लोग संभलने की कोशिश कर रहे हैं. कई बाइक सवार असंतुलित होकर गिरते दिखाई दे रहे हैं. वहीं सड़क किनारे लगे होर्डिंग और वेनर हवा के दबाव से फट गए.

चाय का ठेला उड़ा सामान भी बिखरा
घटना में सड़क किनारे खड़ा चाय का ठेला भी हवा के दबाव से पीछे की ओर पलट गया. ठेले पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया. पटरी दुकानदार निखिल अग्रवाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर काफी नीचे था, जिसके कारण हवा का दबाव बहुत ज्यादा हो गया.

निखिल के मुताबिक, ठेला पीछे की तरफ उड़कर गिरा. उन्होंने कहा कि अगर वे ठेले के दूसरी तरफ खड़े होते तो ठेला उनके ऊपर भी गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था.

लोगों ने कहा- ऐसा लगा जैसे अचानक तूफान आ गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलीकॉप्टर की हवा से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. पेड़ों की डालियां टूटने लगीं और आसपास रखा सामान अस्त-व्यस्त हो गया. लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement