Banda News
Banda News
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स काम करने के दौरान एक महिला के सम्पर्क में आया. दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध बन गए. इसके बाद वो शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को गांव ले आया तो पत्नी ने हंगामा काट दिया. इसके बाद उस शख्स ने अपनी प्रेमिका को 20 हजार में अपने एक दोस्त को बेच दिया. जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने प्रेमिका का रेस्क्यू किया. पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चारों को जेल भेज दिया गया है.
20 हजार में प्रेमिका का सौदा-
बांदा पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली कि बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा माफी गांव में एक महिला को खरीदा और बेचा जा रहा है, जिस पर थाना पुलिस और AHTU पुलिस टीम मौके पर पहुँच महिला का रेस्क्यू किया. मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल, बयान दर्ज किए गए. इसके बाद घटना में सामने आए आरोपियों की खोजबीन शुरू की. जिसके बाद पुलिस ने सूचना मिलने पर चार आरोपियों विनय, रामभवन, गरीबदास, उदित को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि उक्त महिला से उसकी मुलाकात छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने के दौरान हुई थी, जहां कथित तौर प्रेम सम्बन्ध बन गए. इसको घर लेकर आया तो मेरी बीबी ने विरोध किया. बवाल काटने पर मैंने महिला को 20 हजार में रामभवन को बेच दिया. पूरे पैसे न मिलने पर मैंने दोबारा गरीबदास को बेच दिया, पूरे घटनाक्रम में उदित में मध्यस्थता की. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
4 आरोपी भेजे गए जेल-
थाना बदौसा क्षेत्र के हड़हा माफी गांव से एक महिला के खरीद फरोख्त की सूचना मिली. जिस पर पुलिस टीमों द्वारा जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया. महिला को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल और बयान दर्ज किए गए, घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. महिला की मुलाकात मुख्य आरोपी से छत्तीसगढ़ में लोहे की फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी, जहाँ से इसने महिला को लाकर दो आरोपियों को बेच दिया. महिला को वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है. चारों को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
ये भी पढ़ें: