Advertisement

आलू-प्याज छोड़िए… यहां मिल रहा नीम के पत्तों का पराठा, देखकर लोगों ने कहा- हमारी तो भूख ही मर गई

नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में किया जाता है, लेकिन नीम के पराठे जैसी डिश रोजमर्रा के खाने में बेहद कम देखने को मिलती है. ऐसे में कई लोगों का मानना है कि यह रेसिपी स्वाद से ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल होने के मकसद से बनाई गई है.

neem paratha
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST
  • ताजा पत्तियों से तैयार करता है नीम की स्टफिंग
  • सेहत के नाम पर एक्सपेरिमेंट?

सोशल मीडिया के दौर में वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे. कोई गोलगप्पे में आइसक्रीम डाल रहा है, कोई चॉकलेट वाली चाय बना रहा है, तो कोई मैगी के साथ ऐसे-ऐसे एक्सपेरिमेंट कर रहा है कि देखने वाले भी सिर पकड़ लें. अब उत्तर प्रदेश के आगरा के एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने आलू, पनीर या गोभी नहीं, बल्कि नीम की पत्तियों का पराठा बनाकर लोगों को हैरान कर दिया है.

ताजा पत्तियों से तैयार करता है नीम की स्टफिंग
वायरल वीडियो में फूड वेंडर सबसे पहले नीम के पेड़ से ताजी पत्तियां तोड़ता है. इसके बाद वह पत्तियों को डंठल से अलग कर बारीक काटता है. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक और कई तरह के मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करता है. इसके बाद आटे की लोई बेलकर उसमें पूरी स्टफिंग भरता है और पराठा तैयार करता है. फिर तवे पर रखकर दोनों तरफ अच्छी तरह सेंकता है. आखिर में खूब सारा तेल डालकर पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाया जाता है. तैयार पराठे को चार टुकड़ों में काटकर गर्मागर्म सर्व किया जाता है.

 

कमेंट सेक्शन में लोग करने लगे ट्रोल
नीम पराठे का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी. किसी ने इसे हेल्दी बताया तो ज्यादातर लोगों ने मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'मेरे रिश्तेदारों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट.' दूसरे ने कहा, 'पहली बार किसी पराठे को देखकर भूख ही खत्म हो गई.' एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'शायद यह शुगर के मरीजों के लिए स्पेशल बनाया गया है.' वहीं एक महिला यूजर ने लिखा, "आज पहली बार पता चला कि नीम के पत्तों का भी पराठा बनता है, लेकिन अब सोच रही हूं कि इसे खाएगा कौन?"

सेहत के नाम पर एक्सपेरिमेंट?
नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में किया जाता है, लेकिन नीम के पराठे जैसी डिश रोजमर्रा के खाने में बेहद कम देखने को मिलती है. ऐसे में कई लोगों का मानना है कि यह रेसिपी स्वाद से ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल होने के मकसद से बनाई गई है. हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर नीम की कड़वाहट को सही तरीके से बैलेंस किया जाए तो यह हेल्दी विकल्प भी हो सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement