Advertisement

Aligarh: अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हनें, एक दर्जनों फैमिली को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में करवा चौथ का पर्व कई परिवारों के लिए काली रात साबित हुआ. ये परिवार लुटेरी दुल्हनों की ठगी का शिकार हो गए. एक दर्जन परिवारों की दुल्हनें गहने और जेवरात लेकर फरार हो गईं. इन परिवारों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Brides (Photo/Meta AI)
gnttv.com
  • अलीगढ़,
  • 13 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हनों से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें कई परिवार करवाचौथ की रात भारी ठगी का शिकार हो गए. करवाचौथ पर एक दर्ज़न परिवारों की नई दुल्हनें शादी के तुरंत बाद गहने और नकदी लेकर अचानक अपने घरों से फ़रार हो गई हैं. जिसके बाद परिवार के लोग सदमें में चले गए हैं. शहर के सासनी गेट थाने में इस सम्बंध में मुक़द्दमा पंजीकृत कराया गया है.

लुटेरी दुल्हनों का खौफ-
जानकारी के अनुसार इन लुटेरी दुल्हनों ने शादी के बाद करवाचौथ का व्रत भी रखा. सभी रीति-रिवाज पूरे किए और फिर रात के खाने में घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद वे लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर रातोंरात गायब हो गईं.

दलालों ने कराई थी शादी-
अधिकांश शादियां बिहार या झारखंड से आई युवतियों से दलालों के माध्यम से करवाई गई थीं. दलालों को शादी के बदले बड़ी फीस भी दी गई थी. लुटेरी दुल्हनों के फ़रार हो जाने के बाद जब इन दलालों से परिवार के लोगों ने सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनका भी कोई पता नहीं चल लाया.

दुल्हनों की तलाश में जुटी पुलिस-
इज़के बाद जब पीड़ित लोगों ने पुलिस से इस सम्बंध में शिकायत की. जिसके बाद इस मामले में अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में अब तक चार FIR दर्ज़ की है. पुलिस की कई टीमें असली आरोपियों और दलालों की तलाश में लगी हुई हैं. जानकारी के अनुसार, चुने हुए घरों को पहले रिश्ता कराने वाले दलालों द्वारा निशाना बनाया जाता था. 12 लुटेरी दुल्हनें मिलकर लगभग 30 लाख रुपए से अधिक की नकदी और जेवर लेकर फरार हो चुकी हैं.

ASP मयंक पाठक ने बताया इस मामले में तत्काल पुलिस ने FIR दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना के ख़ुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

(अकरम खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement