Aloe Vera For Hair Growth: झड़ते बालों से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा जेल, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, रुक जाएगा हेयर फॉल

Hair Growth Tips: यदि आपके भी बाल झड़ रहे हैं तो आपके लिए एलोवेरा जेल किसी रामबाण से कम नहीं है. एलोवेरा में मौजूद विटामिन्स और एंजाइम्स बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें गिरने से रोकते हैं. आप एलोवेरा जेल से मसाज कर सकते हैं. एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं. एलोवेरा जेल और प्याज के रस को बालों पर लगा सकते हैं.

Aloe Vera For Hair Growth
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने लग रहे हैं. बाल झड़ने के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन मुख्य कारण सही खानपान ना होना, तनाव, प्रदूषण, बालों की सही देखभाल न होना और हार्मोनल असंतुलन है. यदि आपके भी बाल झड़ रहे हैं तो आपके लिए एलोवेरा जेल किसी रामबाण से कम नहीं है. एलोवेरा में मौजूद विटामिन्स और एंजाइम्स बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें गिरने से रोकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एलोवेरा जेल बालों के प्राकृतिक स्वास्थ्य को बहाल करने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है. आइए जानते हैं एलोवेरा जेल का कैसे इस्तेमाल करना है?

बालों को झड़ने से रोकने के लिए ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
1. एलोवेरा जेल से करें मसाज 
आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलोवेरा जेल से मसाज कर सकते हैं. इसके लिए आपको ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालना होगा. फिर इस जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाना होगा. उंगलियों के पोरों से 5 से 8 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. फिर इसे 45 मिनट तक छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से बालों को झड़ना रुक जाएगा. 

2. एलोवेरा और नारियल तेल
आप बालों को झड़ने से बचाने और लंबा करने के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में चार-पांच चम्मच नारियल का तेल लें. इसमें दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं. इसे करीब एक घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें. फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें.  सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें. यह बालों के टूटने को कम करता है और उन्हें पोषण देता है.

3. एलोवेरा और प्याज का रस
आप बालों को झड़ने से बचाने के लिए एलोवेरा और प्याज का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है. प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और जब इसे एलोवेरा के साथ मिलाया जाता है तो यह हेयर फॉल पर दोहरा प्रहार करता है. आप एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें 3-4 चम्मच प्याज का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. फिर एक घंटे बाद बालों को धो लें. इससे बालों की जड़ों में मजबूती आएगी और बाल तेजी से लंबे होने लगेंगे.

4. एलोवेरा जेल और कैस्टर ऑयल
आप बालों को झड़ने से बचाने और लंबा करने के लिए एलोवेरा जेल और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 1 कप एलोवेरा जेल में 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं. फिर इसे बालों पर लगाएं. इसे रातभर बालों में लगा रहने दें और सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें. इससे बाल लंबे और मजबूत हो जाएंगे.


 

Read more!

RECOMMENDED