Aloo Uttapam Recipe: जल्दी बनाना है नाश्ता? ट्राय करें 'आलू उत्तपम', सुबह को बनाएगा स्वाद और एनर्जी से भरपूर!

Aloo Uttapam Recipe: यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होने के कारण तुरंत एनर्जी देता है, पचने में आसान है और कम तेल के उपयोग के कारण वजन प्रबंधन में सहायक है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और पाचन क्रिया को भी सुधारता है.

Aloo Uttapam
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

Aloo Uttapam Recipe: सुबह का नाश्ता दिनभर की सबसे जरूरी मील होता है. सही नाश्ता न केवल पेट भरा रखता है बल्कि दिन भर की ऊर्जा भी देता है. ऐसे में अगर आप भी पोहे और उपमे से आगे बढ़कर, कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं, तो आलू उत्तपम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

क्या है आलू उत्तपम
बेशक आपने साउथ इंडियन उत्तपम तो कई बार खाया होगा. लेकिन आलू का ये देसी ट्विस्ट इसे और भी खास बना देता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से एकदम सॉफ्ट होता है. आलू का अच्छा कार्बोहाइड्रेट होता है जो तुरंत एनर्जी देता है. साथ ही बच्चों से लेकर बड़े तक को, यह डिश काफी पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं कि कैसे तैयार किया जा सकता है यह आलू उत्तपम.

आलू उत्तपम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 कप सूजी
आधा कप दही
2 छीलकर कद्दूकस किए हुए कच्चे आलू
1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
आधा चम्मच जीरा
चुटकी भर काली मिर्च
1 बारीक कटा हुआ प्याज  
थोड़ा सा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल या घीसेंकने के लिए

आलू उत्तपम बनाने की विधि
एक बड़े बाउल लें और उसमें सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें.
अब घोल में कद्दूकस किए हुए आलू डालें और जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें.
अब घोल को 10-15 मिनट के लिए रख दें. इससे सूजी अच्छी तरह फूल जाए और बैटर गाढ़ा हो जाए.
अब बैटर में हरी मिर्च, प्याज, धनिया, जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर फिर से मिक्स करें.
अब तवा गर्म करें और उसके ऊपर तेल या घी ग्रीस कर लें.
अब एक बड़ा चम्मच बैटर लें और तवे पर डालकर गोल-गोल सा फैला लें.
अब उत्तपम को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें.
इस उत्तपम को नारियल की चटनी के साथ परोसें. 

आलू उत्तपम के फायदे

यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होने के कारण तुरंत एनर्जी देता है, पचने में आसान है और कम तेल के उपयोग के कारण वजन प्रबंधन में सहायक है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और पाचन क्रिया को भी सुधारता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED