VIP बना लंगूर! कुर्सी छोड़कर खड़ी हुई DM, बोलीं- इधर बैठ जाओ, Video Viral

उत्तर प्रदेश के बागपत में डीएम अस्मिता लाल की बैठक में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. बैठक में अचानक एक लंगूर आ गया. लेकिन डीएम घबराई नहीं. उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ दी और कहा- इधर बैठ जाओ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये लंगूर कलेक्ट्रेट में ही रहता है.

Baghpat Viral Video
gnttv.com
  • बागपत,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में किसान दिवस के मौके पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला. बैठक के दौरान एक लंगूर वीआईपी बन गया. डीएम अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं. डीएम बोलीं- इधर बैठ जाओ. बैठक में लंगूर के आने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

डीएम की बैठक में आ धमका लंगूर-
बागपत के विकास भवन में आयोजित किसान दिवस की बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक अनोखा मेहमान अचानक सभा में पहुंच गया. किसानों की समस्याएं सुनने के लिए चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक में एक लंगूर की एंट्री हो गई. इस पल ने बैठक का माहौल बदल दिया. हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई. लंगूर के लिए डीएम को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी.

डीएम बोलीं- इधर बैठ जाओ
किसान समाधान दिवस की बैठक में जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज राय मौजूद थे. किसान अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख रहे थे, तभी अचानक 'मटरू' नाम का एक लंगूर सभा में पहुंच गया. किसानों की मेजों से होते हुए वह सीधे डीएम के पास जा पहुंचा. लंगूर को अपने करीब देखकर डीएम अस्मिता लाल घबराने की बजाय सहज और मानवीय व्यवहार का परिचय दिया. उन्होंने तुरंत अपनी कुर्सी छोड़ दी और मुस्कुराते हुए उसकी ओर इशारा करते हुए कहा- इधर बैठ जाओ.

वायरल हो रहा वीडियो-
यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए आश्चर्य और मनोरंजन का कारण बन गया. किसी ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल 'मटरू' कोई नया मेहमान नहीं है. वह अक्सर कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाई देता रहता है और कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच जाना-पहचाना है. 

इससे पहले भी वह किसानों के धरने के दौरान डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच चुका है. उस समय उसने डीएम का पल्लू पकड़ लिया था और किसानों के साथ धरने में बैठ गया था. जिससे वह और भी चर्चित हो गया.

(मनुदेव उपाध्याय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED