Banana Chutney Recipe: घर पर बनाएं पके केले की खट्टी-मिट्ठी चटनी, खाने में आ जाएगा स्वाद

पके केले की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है. हालांकि कई लोग इसे नहीं बना पाते हैं. केले की चटनी बनाने के लिए पका केला, तेल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, दही, गुड़, जीरा, मेथी, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, स्वाद के मुताबिक नमक और इमली के पल्प की जरूरत होती है.

Banana Chutney Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

केला करीब-करीब हर इंसान को पंसद आने वाला फल है. यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. केले को डाइट में कई तरह से शामिल किया जाता है. केले से चिप्स, शेक, सब्जी बनाई जाती है. केले की चटनी भी काफी मजेदार होती है. इससे खाने का स्वाद काफी बढ़ जाता है. चलिए आपको केले की खट्टी-मिट्ठी चटनी बनाने का तरीका बताते हैं.

केले की चटनी के लिए क्या चाहिए?
केले की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है. ज्यादातर लोग इसे बिना भोजन के भी खाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि केले की खट्टी-मिट्ठी चटनी बनाने में क्या-क्या इस्तेमाल होता है.

  • पका केला
  • तेल
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • लहसुन
  • दही
  • गुड़
  • जीरा
  • मेथी
  • सौंफ
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी
  • स्वाद के मुताबिक नमक
  • इमली का पल्प

कैसे बनाएं केले की चटनी?
केले की खट्टी-मिट्टी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को पानी में भिगोकर उसका पल्प तैयार कर लें. इसके बाद जीरा और मेथी को भूनकर पाउडर बना लें. इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और मसालों को भून लें. इसमें अदरक, लहसुन, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हरी मिर्च को मिलाएं और पकाएं. इसके बाद उसमें इमली का पल्प, गुड़ और दूसरी चीजें मिलाएं. इसमें स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं. इसमें दही अच्छी तरह से मिला लें. आखिर में केले के पतले स्लाइस काट लें और उसको चटनी में मिलाएं.

केले की चटनी से बढ़ता है स्वाद-
चटनी को हल्के हाथों से मिलाना चाहिए, ताकि केले टूटे नहीं. केले की चटनी को आलू के पराठा के साथ खाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
चटनी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसे पूड़ी, पराठा और दूसरे  व्यंजनों के साथ परोसा जा सकता है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED