scorecardresearch

Tips For Keeping Vegetables Fresh: भूलकर भी इन 2 सब्जियों को एक साथ नहीं रखना चाहिए

किचन में कई बार ऐसा होता है कि कुछ सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है. जबकि कभी-कभी वही सब्जियां ज्यादा समय से ताजा रहती हैं. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम लोग कई सब्जियां को एक साथ रख देते हैं. जबकि कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनको एक साथ रखने से वो जल्दी खराब होती हैं. चलिए आपको उन सब्जियों के बारे में बताते हैं.

Vegetables Vegetables

हरी सब्जियों के जल्दी खराब होने की संभावना ज्यादा होती है. हालांकि कुछ तरीके अपनाकर सब्जियों को ज्यादा दिन तक ताजा रख सकते हैं. अक्सर हम रसोई में हरी सब्जियों को एक जगह ही रखते हैं, जो सही नहीं है. कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिसको एकसाथ रखने से वो जल्दी खराब होती है. इसलिए ये जानना जरूरी है कि कौन सी सब्जियां साथ रखने से जल्दी खराब होती है, ताकि सब्जियों को ज्यादा समय तक खराब होने से बचाया जा सके. चलिए जानते हैं कि किन सब्जियों को भूलकर भी एक साथ नहीं रखना चाहिए.

टमाटर और खीरा-
टमाटर से एथिलीन गैस निकलता है, जबकि खीरा इस गैस के प्रति संवेदनशील होता है. दोनों को साथ रखने से खीरा जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए टमाटर और खीरा को भूलकर भी एक साथ नहीं रखना चाहिए.

आलू और प्याज-
हर घर में ये गलती होती है. लोग आलू और प्याज को अक्सर एक साथ रख देते हैं, जिससे ये जल्दी खराब हो जाते है. इसके बाद हम सोचते हैं कि हमने मार्केट से ही खराब आलू-प्याज खरीदा था. जबकि गलती हमारी होती है. प्याज से निकलने वाली नमी और गैस आलू को जल्दी अंकुरित और सड़ा सकती है. आलू को सूखी और ठंडी जगह पर रखें, जबकि प्याज को हवादार जगह पर रखना चाहिए. 

बैंगन और टमाटर-
बैंगन एथिलीन के प्रति संवेदनशील होता है. जबकि टमाटर से एथिलीन गैस निकलती है. इसलिए टमाटर के सात रखने से बैंगन जल्दी खराब होता है. इनको हमेशा अलग-अलग रखना चाहिए.

तरबूज और कटे फल-
कटे हुए तरबूज को अंगूर, स्ट्रॉबेरी के साथ कभी नहीं रखना चाहिए. इससे तरबूज जल्दी खराब होते हैं. आलू, प्याज और लहसुन को सूखी और हवादार जगह पर रखना चाहिए.

हरी पत्तेदार सब्जियां से भी निकलती है एथिलीन गैस-
कई हरी सब्जियों से एथिलीन गैस निकलती है. इसमें पालक, मेथी, धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं. इनको टमाटर के साथ कभी नहीं रखना चाहिए. सब्जियां को सहीरी तरीक से रखने से उनकी ताजगी और पोषक तत्व लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: